ई रिक्शा चलानी है तो वाहन पर लिखा होगा नाम, पता और नम्बर

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में अवैध ई रिक्शाओं का संचालन बंद कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए जुटे एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने अब एक और नया प्रयोग किया है। उन्होंने ई रिक्शाओं का संचालन रोकने के लिए अब नया फरमान जारी किया है, इसके तहत सभी ई रिक्शा चालकों और स्वामियों को अपने अपने वाहनों पर पीली पट्टिका बनाकर नाम, पता और नम्बर लिखना होगा। इसके लिए ई रिक्शा चालकों को पांच दिन का समय दिया गया है। पांच दिन बाद यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान शुरू किया जायेगा। जिन वाहनों पर यह पट्टिका नहीं होगी, उनको सीज किया जायेगा और पट्टिका में दर्ज विवरण के आधार पर यदि दूसरा व्यक्ति वाहन चलाता मिला तो चालान कर जुर्माना वसूल किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  बच्ची के हाथों में राम मंदिर की पेंटिंग देख उत्साहित हुए सीएम योगी, और फिर...

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने सड़क और यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत ई रिक्शा चालकों को नये दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जनपद के सभी ई रिक्शा चालकों को अब अपने वाहनों पर नाम, पता और नम्बर लिखना होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों व स्वामियों को कहा है कि वो अपने वाहनों के दोनों साइडों के साथ ही पीछे, यानि तीन तरफ पीले रंग की पट्टिका बनाकर हिन्दी में काले रंग से चालक का नाम, पता और उसका मोबाइल नम्बर अंकित करायेंगे। यह पीली पट्टिका 8 बाई 12 इंच की होगी। यह विवरण पांच दिनों के भीतर अंकित कराना अनिवार्य किया गया है। एसपी यातायात ने किया कि यह इसलिए कराया जा रहा है ताकि वाहन के बारे में डाटा बनाया जा सके और जिस चालक का नाम इस विवरण में दर्ज होगा, केवल उसे ही वो वाहन चलाने की अनुमति होगी, यदि अन्य कोई भी चलायेगा और चैकिंग में पकड़ा जाता है तो कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पांच दिन के बाद इसके लिए चैकिंग अभियान चलाकर यह व्यवस्था परखी जायेगी और इसमें विवरण नहीं पाये जाने पर ई रिक्शाओं को सीज या चालान करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी ई रिक्शा चालकों से इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  धनवान युवा की गुंडागर्दी, विशु तायल ने अब डंडे से पीटा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  भूम्मा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुज़ुर्ग की गोली

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »