MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी ई रिक्शाओं के शहर के साथ ही जनपद भर में अवैध संचलन के साथ साथ बाइक की जुगाड़ वाले रेहडे और ठेलों पर भी अब प्रतिबंध लगाने के लिए बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी है। इसके लिए यातायात विभाग की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी करते हुए अवैध ई रिक्शाओं को सड़कों पर उतारने पर सीज की कार्यवाही करने और बाइक वाले रेहडे व ठेलों को पकड़कर उनको तत्काल ही खुर्द-बुर्द करने किया जायेगा।

बता दें कि ई रिक्शाओं का अवैध संचलन शहर में जाम का मुख्य कारण माना जाता रहा है, इसके लिए समय समय पर अनेक बाद मुद्दा भी उठाया गया और चैकिंग अभियान भी चलाये गये, लेकिन बावजूद इस कार्यवाही के अवैध संचलन नहीं रोका जा सका है। फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भी यातायात पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग पर ई रिक्शाओं के संचलन के लिए लगाये गये प्रतिबंध के दौरान चैकिंग अभियान में अवैध ई रिक्शाओं को पकड़कर कार्यवाही की गई थी। इसी को देखते हुए अब जनपद भर में ई रिक्शाओं का अवैध संचलन रोकने और बाइक वाले रेहडे तथा ठेलों पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने नई एडवाइजरी कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के दस सर्वश्रेष्ठ डीएम में शामिल हुए उमेश मिश्रा

उन्होंने बताया कि सुड ़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में यातायात को सुगम बनाने के लिए ई रिक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्मित किये गये रेहडे व ठेलों के संचलन के लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इसके बाद विभाग इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में बड़ा चैकिंग अभियान भी शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चैकिंग के दौरान यह देखने में आया है कि अधिकांश ई रिक्शाओं के लाइसेंस, फिटनेस, आरसी, इंश्योरेंस और हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट पूर्ण नहीं है। ऐसी ई रिक्शा अवैध हैं और इनका प्रयोग वर्जित किया गया है। ऐसे में बिना सम्पूर्ण कागजात के ई रिक्शा सड़क पर लाने पर रोक लगाइ है, इनको रोकने के लिए चैकिंग में चालान और सीज करने की कार्यवाही हो रही है। अनाधिकृत ई रिक्शा पकड़ी जाती हैं तो उनको तत्काल ही सीज करने के बाद खुर्द-बुर्द करा दिया जायेगा, ताकि वो दोबारा से सड़क पर न चलाई जा सकें। इसके साथ ही चैकिंग में यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि ई रिक्शा जिस औचित्य के लिए बनाई गई, उसका उसी के अनुरूप प्रयोग हो रहा है या नहीं। सवारी वाली ई रिक्शाओं में सामान ढोने की अनुमति नहीं होगी, पकड़े जाने पर चालान किया जायेगा। किसी भी हाईवे पर ई रिक्शा नहीं चलाई जायेगी, यह प्रतिबंधित है। एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने बताया कि जनपद में मोटरसाइकिल इत्यादि को जोड़कर बनाये गये जुगाड़ वाहन जैसे रेहडे और ठेले पूर्णतया प्रतिबंधित किये गये हैं। इनके खिलाफ चैकिंग अभियान चलेगा और पकड़े जाने पर ऐसे जुगाड़ वाहनों को तत्काल ही सीज कर खुर्द-बुर्द किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के कारण बिगड़ा मौसम का मिजाज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  UP पंचायत चुनाव 2026: कब होंगे वोट, बैलेट पेपर या EVM? राजभर ने सब साफ कियावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  यूपी के दस सर्वश्रेष्ठ डीएम में शामिल हुए उमेश

Read More »