MUZAFFARNAGAR-बारिश के कारण बिगड़ा मौसम का मिजाज

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को सुबह से खराब हुए मौसम का मिजाज रात्रि में अचानक ही और भी जयादा बिगड़ गया। रात को जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण मौसम ने नई करवट ली। सुबह भी बारिश के बीच ही जहां बच्चों को स्कूल के लिए निकलना पड़ा, वहीं यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के बीच परीक्षार्थी भी बारिश के बीच ही घरों से निकले। बारिश और तेज ठंडी हवा का जोर ऐसा रहा कि तापमान ने भी जमकर गोता लगाया। सड़कों के साथ ही निचले इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। भोपा रोड अंडर बाईपास पर जाम की स्थिति रही। इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।

गुरूवार को बिगड़े मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी खराब रहा। बीते दिन सवेरे से ही बादलों के छा जाने के कारण जनपद में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली थी। दिन ढलने तक शहर में भी कई स्थानों पर तेज और हल्की बूंदाबांदी होती रही। रात के समय मौसम ने एक और करवट ली और जनपद के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण ठंड गहराने लगी। शहर में भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई और निचले इलाकों में पानी ही पानी भर गया। यहां पर लोगों को सुबह कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मौहल्ला जनकपुरी, किदवईनगर, खालापार, लद्दावाला, नई मंडी, पटेलनगर, भरतिया कालोनी, गांधी कालोनी, रामपुरी, केवल पुरी आदि क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला।

भोपा रोड पर भी अंडर बाईपास पर जलभराव के कारण यहां यातायात बाधित रहा। सड़क पर पानी भरने के कारण बड़े और छोटे वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण सुबह यहां पर जाम की स्थिति बन गई थी। शिव चैक पर भी सवेरे बारिश के कारण यातायात कम ही नजर आया। बारिश के कारण पिछले दो तीन दिनों से बनी तापमान की गरमाहट पर भी प्रतिकूल प्रभाव नजर आया। तापमान ने कई डिग्री का गोता लगाया है। दो दिन पहले बनी गर्मी से भी लोगों को कुछ राहत मिली और शुक्रवार की सुबह लोग एक बार फिर से गरम कपड़ों में लिपटे नजर आये। सुबह धूप और छांव के बीच ही बूंदाबांदी का दौर बना रहा। दोपहर बाद तेज धूप भी खिली। 

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द से लौटते समय पटवारी संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने घेरा थाना

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  पाके सेना के साथ हिंदुस्तान में घुसकर दारुल उलूम देवबंद में

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »