दुकानदार के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, हड़कंप

मोरना :शादी मे शामिल होने गये किरयाना दुकानदार के परिवार के मकान मे घुसकर चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़ने के बाद सेफ अलमारी का ताला तोड़ उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात सहित हजारों की नकदी को चुरा लिया। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की बरामदगी की फरियाद पुलिस से लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व मनाया

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना मार्ग पर चीनी मिल के सामने प्रदीप किरयाना की दुकान चलाता है। पास मे ही उसने मकान बनाया हुआ है।बुधवार की सुबह उसका परिवार सरधना मे आयोजित पत्नी की बहन की शादी समारोह मे शामिल होने गया था। शाम के समय जब वह वापस घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा देख परिवार सन्न रह गया। चोरो ने सेफ अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखे सोने की दो अंगूठी, ओम की आकृति, व चांदी के आभूषण सहित बीस हजार की नकदी को चुरा लिया।नरेन्द्र ने बताया की मकान मे गन्ने की पत्तीयां पड़ी मिली हैं।चोर मकान के पीछे स्थित खेतो से घर मे घुसे होंगे। किरायाना दुकानदार के मकान मे हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने घटना के खुलासे की फरियाद लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  आतंकी हमले के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *