MAHASHIVRATRI-भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं ने पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवालय बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। दिनभर शिव भक्तों कांवड़ियों का नगर से गुजरने का सिलसिला जारी रहा। डाक कांवड़ लाने वालों को सड़क पर उमड़े भक्तों की भीड़ के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। सुबह से ही जलाभिषेक में लगे रहे और शाम को पूजा अर्चना कर व्रत खोलकर आहार ग्रहण किया। शिव चौक पर भगवान शिव पर जल अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। शिवमूर्ति संचालक मंडल समिति के तत्वावधान में भगवान आशुतोष की महाआरती के लिए पूजन और आरती का आयोजन किया गया।

महाशिवरात्रि का पर्व जनपद भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को प्रातः काल से ही शिव चौक पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंबी कतार लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिव चौक पर पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर के साथ-साथ शहर के सभी शिवालियों में सुबह से ही श्रद्धालु महिला, पुरुषों और बच्चों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए गंगा जल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान जनपद भर में शिवालियों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। दोपहर को शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मण्डल द्वारा विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी राजू कुमार साव, शंकर स्वरूप बंसल, भीम सैन कंसल, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ सैंकड़ों भक्तों ने भगवान शिव की आरती की और जलाभिषेक किया।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़ भी सड़कों पर खूब दौड़ते हुए तथा उनके साथी वाहनों पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए शिव चौक पर पहुंचे और भगवान शिव की परिक्रमा की तो पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। यहां पर बम भोले और भगवान शिव शंकर के जयकारे से एक कौतूहल पैदा हो रहा था। महाशिवरात्रि के लिए जिले के 45 ऐतिहासिक और प्राचीन तथा मुख्य शिव मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें शिव चौक के अलावा संभलहेड़ा का प्राचीन शिव मंदिर भी शामिल है।

श्रद्धालु शुक्रवार को शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक करेंगे। पुलिस ने प्राचीन शिव मंदिर ककराला, फिरोजपुर, सांझक, देवल, सिखेड़ा, भंडूरा, भूराहेड़ी, पुरकाजी, कम्हेड़ा, गोधना, रामपुरी, कृष्णापुरी, एकता विहार, प्रेमपुरी, शिव मंदिर वहलना, बझेड़ी फाटक, रतनपुरी, झारखंड मंदिर खतौली, थानेश्वर मंदिर खतौली, महादेव मंदिर जानसठ, ज्ञानेश्वर शिव मंदिर बसायच, कवाल, बुढ़ाना, बेगराजपुर, मीरापुर, शीतला माता मंदिर सिकंदरपुर, शिव चौक चरथावल समेत अन्य मंदिरों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार द्वारा थाना क्षेत्र मीरापुर में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र मीरापुर में स्थित सम्भलहेड़ा पंचमुखी महादेव मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थ अधिकारियों को मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार से मिले मंत्री कपिल देव

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  योग केवल एक दिन नहीं, हर दिन का उत्सवः अनिल कुमारईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है।  पेट्रोल-डीजल

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायतआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से भी

Read More »