MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटी बारातियों की बस, 50 से ज्यादा घायल

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बारात की एक बस अचानक ही अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इससे मौके पर अफरातफरी का आलम बन गया और बस में सवार करीब 50 से ज्यादा बाराती घायल हो गये, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है। घायलों को उपचार दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने घटनास्थल से लेकर अस्पतालों तक खूब भागदौड़ की। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। बस को हटवाकर पुलिस कर्मियों ने यातायात को सुचारू कराने का काम किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तराखंड के एक गांव से बारात लग्जरी बस में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव दतियाना आ रही थी। दिल्ली देहरादून हाईवे पर ये बस अचानक ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बस पलटने के साथ ही चीख पुकार मच गई और उसमें सवार करीब 50 बाराती घायल हो गये। इनमें से कुछ बारातियों की हालत गंभीर है। कई के हाथ और पांव में गहरी चोट लगी है। खून से लथपथ बारातियों की चीख सुनकर मौके पर अफरातफरी का आलम बन गया। राहगीरों ने उनको बचाने का प्रयास किया। हादसे में बस भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 108 एम्बुलेंस के सहारे घायल बारातियों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इनमें से गंभीर हालत में कुछ बारातियों को रैफर भी किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर छपार थाना प्रभारी और बाद में सीओ सदर राजू कुमार साव तथा एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई।

सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मंगलवार को छपार थाना क्षेत्र के ग्राम बरला हाईवे पर शिवा ढाबे के नजदीक बारातियों से भरी एक बस पलटने से लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। बस में 50 से ज्यादा बाराती सवार थे, कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिनमें चार घायलों को गंभीर अवस्था के कारण मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के ग्राम रायसी थाना लक्सर जिला हरिद्वार निवासी गोपाल सिंह के पुत्र अक्षय कुमार की बारात मंगलवार को सवेरे रायसी गांव से लग्जरी बस में मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम दतियाना के लिए निकली थी। यह बारात की बस लगभग 12.00 बजे थाना छपार क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर ग्राम बरला स्थित शिवा ढाबा के नजदीक पहुंची, इसी बीच अचानक ही चालक का नियंत्रण बस से छूट गया और बस डिवाईडर से टकराते हुए दूसरी साइड पलट गई। बस चालक ने बताया कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसने बस को डिवाईडर की ओर मोड दिया था, डिवाईडर ऊंचा होने के कारण बस नियंत्रित नहीं रह सकी और दूसरी साइड उतरते हुए पलट गई। बारात की बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटने से उसमें सवार लगभग 50 बाराती घायल हो गए हैं। इसके साथ ही अफरा तफरी और चीख पुकार का माहौल बन गया था। बस का काफी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सबको पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयार

घायलों में गंभीर चोट के कारण गौरव, जसवीर, प्रिंस और अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारण घायल हुए अन्य लोगों में दीपक गौरव, चमन लाल, वंशज, नितिन, नेपाल, महिपाल सिंह, डैनी, यीशू, नीशू, पुनीत, देवेंद्र, आशीष, दीपचंद, जसवीर, अभिषेक और पप्पू आदि शामिल हैं। इसके अलावा अन्य बारातियों को भी मामूली चोट लगी हैं। सीओ सदर ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर बस के गिरे रहने के कारण यातायात बाधित हो गया था। जाम की स्थिति बनने के कारण पुलिस कर्मियों को लगाकर दुर्घटनाग्रस्त बस को मार्ग से हटवाकर यातायात को सूचारू कराया गया है। वहीं एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल बारातियों के उपचार की व्यवस्था को देखा और काफी देर तक वहीं पर जमी रहीं। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों को उपचार दिलाया गया है। एक बाराती के हाथ की हड्डी टूटी है तो एक के सिर में चोट थी। उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई गई। 

इसे भी पढ़ें:  झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, घर के पीछे दफनाया शव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचेलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19

Read More »