जल निगम की लापरवाही पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को शहर में सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी कालोनी लिंक रोड पर पालिका द्वारा करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई सीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य को परखा तो वहां पर बनाये गये कूड़ा डलावघर का भी निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद कर व्यवस्था की जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान जल निगम की गंभीर लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और जल निगम के जेई को मौके पर बुलाकर जल निकासी अवरु( करने को लेकर सख्त हिदायत दी।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को वार्ड 41 के अन्तर्गत गांधी कालोनी लिंक रोड पहुंची और वहां पर हुए नाला व सड़क निर्माण के साथ ही कूड़ा डलावघर को बंद कराकर कॉम्पैक्टर लगवाने के कार्य का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित करते हुए पालिका द्वारा कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी ली, सभी लोगों ने सड़क और नाला निर्माण कराये जाने के साथ ही कूड़ा डलावघर को बंद कराने के कार्य को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की सराहना की। इस दौरान लोगों ने बताया कि आगे का बड़ा नाला नहीं बन पा रहा है। कई महीनों से निर्माणाधीन होने के कारण यहां पीछे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर उन्होंने जेई निर्माण कपिल कुमार से जानकारी की तो पता चला कि आगे करीब 200 मीटर तक बड़ा नाला निर्माण कार्य जल निगम की नागर इकाई के द्वारा कराया जा जाना, इसके लिए उनको कई बार पत्राचार कर समय से कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया, लेकिन कार्य अधर में लटका हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मांगी रिपोर्ट


इस पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निगम के जेई एनके पाल का मौके पर ही तलब किया और नाला निर्माण कार्य नहीं कराये जाने तथा इसको लेकर जनसमस्या उत्पन्न होने पर सख्त हिदायत भी दी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि नाला निर्माण जल्द नहीं किया गया तो वो विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर शासन में विभागीय कार्यवाही के लिए शिकायत दर्ज करायेंगी। जल निगम के जेई एनके पाल ने आश्वासन दिया कि एक माह में नाला निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जल निकासी सुचारू करा दी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कूड़ा डलाव घर में पोर्टेबल कॉम्पेक्टर शुरू नहीं होने को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से जवाब मांगा और जल्द ही यहां पर दोनों कॉम्पैक्टर शुरू कराने के लिए ठेकेदार को भी मौके पर तलब करते हुए सख्त निर्देश दिये कि यहां पर वार्डों से आने वाला कूड़ा सड़क पर न गिरे उसका निस्तारण सीधे कॉम्पेक्टर में होना चाहिए।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि गांधी कालोनी लिंक रोड की हालत काफी दयनीय थी, यह मार्ग शहर की तीन-चार मुख्य कालोनियों को सीधे भोपा रोड और पचेंडा रोड से जोड़ने का काम करता है। पालिका द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से यहां पर सीसी सड़क और करीब 25 लाख रुपये की लागत से छोटा नाला बनवाया गया है। आगे करीब 200 मीटर का बड़ा नाला जल निगम को बनाना है, जो अधूरा ही छोड़ा गया है, इसके कारण पीछे से आना वाला ड्रेनेज ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है, आज जेई जल निगम को मौके पर बुलाकर कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए हिदायत दी गई है। साथ ही कूड़ा डलावघर यहां ओपन था, उसे बंद कराकर कॉम्पेक्टर लगवाये गये हैं, जो दो तीन दिन में चालू करा दिये जायेंगे। एक कॉम्पेक्टर में तीन डंफर कूड़ा एकत्र होगा, इससे गन्दगी से निजात मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद हिमांशु पाल, सभासद अमित पटपटिया, एई जलकल सुनील कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान के अलावा अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान की काऊ सेंचुरी पर सपा सांसद हरेन्द्र मलिक की नजर, डीएम मांगा ब्यौरा

Also Read This

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वतमंत्री ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »

कचहरी गेट पर थप्पड़बाजी, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

लड़की और लड़के पक्ष के बीच अचानक भड़का विवाद, कचहरी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लड़की और लड़के पक्ष के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सरेआम थप्पड़, धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें:  एकता विहार गेट को हटाने की मांग, ईओ से मिले

Read More »

मेनका गांधी के बयान पर भड़का जैन समाज, राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

मुजफ्फरनगर में सकल जैन समाज की बैठक में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, माफी और बयान वापसी की मांग मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन संतों और जैन धर्म की पवित्र परंपराओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और तथ्यहीन बयान के विरोध में देशभर के जैन समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जैन अतिथि भवन, मुजफ्फरनगर में 25 जून 2026 की शाम आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जैन संत परंपरा और संतों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पवित्र मयूर पिच्छी के संबंध में दिया गया बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि

Read More »

बंधुआ मजदूरी कांड के बीच सेवाकर्मी से अमानवीय मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

चरथावल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया तत्काल संज्ञान, पीड़ित को संरक्षण में लेकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरों के उत्पीड़न का मामला अभी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच जनपद के चरथावल क्षेत्र से एक सेवाकर्मी के साथ अमानवीय मारपीट का वीडियो सामने आने से श्रमिकों और सेवाकर्मियों के शोषण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित को संरक्षण में लिया है। इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान की काऊ सेंचुरी

Read More »