वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां

मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन डे के अवसर पर प्यार मौहब्बत के नाम पर अश्लीलता फैलाये जाने का आरोप लगाते हुए क्रांति सेना के महिला विंग की पदाधिकारियों ने कमल सिनेमा में दो युवतियों को गैर समुदाय के युवकों के साथ दबोच लिया। पुलिस बुलाई गई और लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया तथा लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ा।

क्रांतिसेना द्वारा आज सर्वप्रथम 14 फरवरी को पार्टी कार्यालय पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम चौधरी युवा नगर अध्यक्ष भुवन मिश्रा के नेतृत्व में महिला व पुरुष कार्यकर्ता जहां मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना नारे के साथ सड़कों पर उतर कर होटल व रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया, क्रांतिसेना ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रतीक वेलेंटाइन-डे की आड़ में अश्लीलता फैलाने वालो को सबक सिखाने की चेतावनी के चलते नगर के अधिकांश रेस्टोरेंट होटल बंद रहे, लेकिन कमल सिनेमा में मौजूद पब रेस्टोरेंट में दो युवतियाँ गैर समुदाय के लड़कों के साथ मौजूद मिली।

युवतियों को कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया वहीं दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शिवसेना के मंडल अध्यक्ष शरद कपूर और पूनम चौधरी ने आरोप लगाया के वैलेंटाइन डे को पूरी तरह व्यवसायी करण कर दिया गया है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने बड़े पैमाने पर वैलेंटाइन डे का प्रचार प्रसार कर भारतीय संस्कृति तथा युवा वर्ग को पथभ्रष्ट करने का कार्य कर रहे है, क्रांतिसेना नेताओं ने कहां कि एक-एक दुकान में चल रहे रेस्टोरेंट मालिकों ने अपने यहां छोटे-छोटे केबिन बनाकर उन्हें युवाओं को अश्लील हरकतें करने के लिए 500 प्रति घंटा उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन ऐसे होटलों और रेस्टोरेंटों को चिन्हित कर तुरंत बंद कराये। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रांतसेना द्वारा अश्लीलता व भोंडेपन के खिलाफ अभियान सिर्फ वैलेंटाइन डे पर ही नहीं बल्कि हमेशा जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, मिथलेश गिरी, राखी मित्तल सह सचिव, सविता गौतम जिला उपाध्यक्ष, अनोखी दुबे मीडिया प्रभारी, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, तीन जेसीबी और सात ट्रैक्टर किए जब्त
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *