एथलीट की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

मेरठ-  शस्त्र कारोबारी के बेटे एथलीट मोहित कोहली (36) की दक्षिण अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। मोहित साइकिलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने निकले थे। बुधवार को चिली शहर में तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में मातम है। दक्षिण अमेरिका से मोहित का शव लाने के लिए शुक्रवार को माता-पिता रवाना होंगे। मोहित के पिता प्रणनीत कोहली उर्फ रोमी मेरठ के बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी आबूलेन और पीएल शर्मा रोड पर शस्त्र की दुकानें हैं। मोहित कोहली ने सेंट मैरी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने लंदन और दूसरे देशों में भी पढ़ाई की। परिवार काफी समय से दिल्ली में रह रहा है। मोहित दौड़, तैराकी और पोलो के भी खिलाड़ी थे। मोहित को एडवेंचर बहुत पसंद था। ऐसे में उन्होंने साइकिलिंग शुरू की। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। कोलंबिया, पेरू, इक्वाडोर और चिली में रह चुके थे। वह अब अमेरिका में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब थे।का लक्ष्य तय किया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *