योजनाओं के सहारे छोटे उद्योगों से स्वरोजगार को बढ़ावा दें युवाः उमेश मिश्रा

मुजफ्फरनगर। स्वरोजगार को बढ़ावा देने व छोटे उद्यमियों को )ण देने के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से गुरूवार को सरकूलर रोड स्थित पीएनबी सर्किल हेड आफिस में पीएनबी एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर बल दिया।

कार्यक्रम में पधारने पर डीएम व सभी अतिथियों का पीएनबी के एजीएम मुजफ्फरनगर सर्किल हेड सुनीत अग्रवाल ने बुके देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पीएनबी एमएसएमई एक्सपो का फीता काटने के बाद दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएनबी जिले का लीड बैंक है, बड़ा बैंक है और एलडीएम भी सकारात्मक सोच रखते हैं, इसलिए आम आदमी को बैंक की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह बहुत खुशी की बात है कि पीएनबी एमएसएमई एक्सपो के माध्यम से जनपद के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। लघु व मध्यम उद्योग सबसे बढ़िया है, यहां कम लागत के उद्योग व स्टार्टअप शुरू होने से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसमें बैंक का सहयोग बेहद जरूरी है। नया उद्योग लगाने वालों के प्रति बैंक वाले भी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए उनका सहयोग करें। उन्हें बैंक की योजनाओं व सब्सिडी की सही जानकारी दें और अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बैंक से लोन लेता है, वह पहले दिन से ही वापस लौटाने के बारे में सोचना शुरू कर देता है, इसलिए बैंक के अधिकारियों को यह भी प्रयास करना चाहिए कि )णदाताओं को यह समझायें कि इतने समय में लोन चुकता करने से सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह की जागरूकता से बैंक की किस्त भी समय से वापस आयेगी।

जिला उद्योग केंद्र की डिप्टी कमिश्नर जैस्मीन फौजदार ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सबमें पीएनबी का बहुत बड़ा सहयोग मिल रहा है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनका विभाग स्वरोजगार देने में जुटा है। सरकार का लक्ष्य दस करोड़ लोगों को स्वरोजगार देने का है, जिसमें जिले को 1500 का लक्ष्य मिला है, जिसमें तीन सौ फ़ाइल पीएनबी में हैं और पीएनबी का बहुत बड़ा सहयोग मिल रहा है। पीएनबी के एजीएम व डिप्टी सर्किल हेड राजीव रंजन ने बताया कि पीएनबी अपने ग्राहकों की जरूरत पूरी करने को प्रतिब( है। आज के समय में पीएनबी किसी परिचय का मोहताज नहीं है, जिसके चलते ग्राहकों का विश्वास भी बैंक पर बना हुआ है। सभी बैंकिंग सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आज के समय में बैंक से बड़े कारपोरेट घरानों से लेकर आम आदमी भी जुडा हुआ है। सभी के सहयोग से पीएनबी सबसे बड़ा बैंक है, इसलिए पीएनबी एमएसएमई एक्सपो लगाकर नये लोगों को स्वरोजगार देने का काम किया जा रहा है अपने पुराने ग्राहकों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी ने किया। कार्यक्रम में पीएनबी एमएसएमई चीफ मैनेजर अनिल सिंह के अलावा जिले के प्रमुख उद्यमियों में अंकुर बिंदल, कुश पुरी, अंकुर गर्ग, मुकेश गोयल, प्रवीण जैन, रघुराज गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ कंसल, अजय जैन सीए, संजय बंसल, अरुण प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण ने 21 साल बाद छोड़ा पालिका आवास से कब्जा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  वाल्मीकि समाज ने इतवार को मनाई छुट्टी, मंत्री के भाई को कह दी ये बात…जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »