8.56 करोड़ रुपये से वर्ल्ड क्लास बनेगा मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियमः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के युवाओं में खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारोत्तोलन एवं जिमनास्टिक हॉल, वालीवॉल कोर्ट, जिमहॉल एवं बैडिमंटन हॉल के जीर्णाेद्धार हेतु नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। मंत्री कपिल देव ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं द्वारा यहाँ आवश्यक उपकरणों, मशीनों, संरचनाओं का निर्माण कराये जाने की मांग की जा रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए मंत्री कपिल देव ने खेल विभाग और मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए आवश्यकता के अनुसार कार्य कराये जाने का प्रस्ताव भेजा था।

8.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी व खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव का आभार व्यक्त किया और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित जिला क्रीडा अधिकारी व कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस की अभियंताओं को निर्देश देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि यहाँ आवश्यकता और स्थान की उपलब्धता के अनुरूप स्टेडियम का वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें और कोई भी कार्य शेष ना रहे।

इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी... मासूम ने देखा तो मार डाला

मंत्री कपिल देव ने कहा कि स्टेडियम के जीर्णाेद्धार के बाद क्षेत्र की युवा शक्ति को एक नई दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने युवा साथियों से आह्वान किया कि अपनी शारीरिक और मानसिक गतिशीलता से जनपद का नाम रोशन करें और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर चेयरमैन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एससी कुलश्रेष्ठ, वार्ड सभासद सतीश कुकरेजा, विशाल गर्ग, पवन छाबड़ा, सागर वत्स, विकास बालियान, पंकज माहेश्वरी, डॉ. जीत सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  अमानवीय-सामने थी जवान बेटे की लाश, रिश्वत मांग रहे थे कर्मचारी

स्टेडियम से कबड्डी खिलाड़ियों को मंत्री कपिल देव ने किया रवाना

मुजफ्फरनगर। ओपन स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तर पर महिला कबड्डी खिलाड़ियों का शुक्रवार को ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जनपद भर से महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया। चयनित खिलाड़ियों से मिलकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल और डीएम उमेश मिश्रा ने उनको प्रोत्साहित किया तथा जीत की शुभकामना के साथ सम्मानित करते हुए रवाना किया।

उप क्रीडाधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि खेल निदेशायल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद मथुरा में 10 से 12 फरवरी तक ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इसमें जिला खेल विभाग द्वारा प्रतिभाग करने के लिए जनपद स्तरीय टीम का चयन किया गया है। इसके लिए शुक्रवार स्टेडियम पर ट्रायल मैच का आयोजन किया गया, इसमें जनपद भर से चुनिंदा सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। ट्रायल के बाद वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी गौरव कुमार, मनीष शर्मा और रेनू रानी द्वारा प्रदर्शन के आधार पर महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें रूपा, आरती, वंशिका, सोनम, साक्षी, शबनम, निखत, साक्षी, अलीशा, निधि, ज्योति और प्रियांशी के साथ ही अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में वंशिका कुमारी शामिल हैं। जनपद स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित इन खिलाड़ियों को मंत्री कपिल देव अग्रवाल और डीएम उमेश मिश्रा ने प्रोत्साहित करते हुए उनको प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए सम्मानित कर मथुरा के लिए रवाना किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  जानिए! क्या है चन्द्र ग्रहण का समय? कब से लगेगा सूतक काल?

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  जानिए! क्या है चन्द्र ग्रहण का समय? कब से लगेगा सूतक

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »