MUZAFFARNAGAR-विशाल हत्याकांड में तीसरा आरोपी पीयूष गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी मेरठ निवासी विशाल की सरेशाम गोलियां बजाकर हत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को एक अन्य आरोपों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी तक इस प्रकरण में एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्यवाही कर रही है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बीते मंगलवार 29 जनवरी को नई मंडी क्षेत्र के अग्रसेन विहार के पास जानसठ रोड पर स्थित शराब के ठेके पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। यहां पर कुछ युवकों ने अचानक ही फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से अग्रसेन विहार में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी विशाल देशवाल की मौत हो गई थी। जबकि उसका सहकर्मी साथी अग्रसेन विहार निवासी अनुज लाटियान घायल हुआ था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए अगले ही दिन बुधवार को मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी योगराज त्यागी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके साथही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में ले लिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

दोनों पक्षों में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को झगड़ा हुआ था, उसी की रंजिश में दो दिन बाद यह हत्याकांड किया गया। नई मंडी पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी पीयूष सारंग को गिरफ्तार कर लिया। पीयूष के पास से पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद किया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश चन्द बघेल ने बताया कि विशाल हत्याकांड में आरोपी पीयूष सारंग को पुलिस टीम द्वारा तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस कार्यवाही कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  सर शादीलाल डिस्टलरी के दो दिवसीय कांवड़ शिविर का शुभारंभ
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *