मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगला पर लगाया जनता दरबार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बरला स्थित डाक बंगले पर जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।

मंत्री अनिल कुमार द्वारा प्रत्येक माह जनसुनवाई कार्यक्रम तय किया हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने अपनी पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डाक बंगले पर जनता दरबार लगाया। यहां पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यहां पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ नजर आई। सभी अपनी अपनी समस्या और फरियाद लेकर मंत्री अनिल कुमार के सामने पहुंचे थे। मंत्री ने बताया कि कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही अफसरों को दिशा निर्देश देकर कराया गया है, जबकि अन्य जो भी समस्या यहां पर आई हैं, उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अफसरों को दिशा निर्देश देकर निस्तारण रिपोर्ट भी मांगी गई है। उन्होंने कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट मत है कि जनसमस्याओं के प्रति अधिकारियों को संवेदनशील बनाया जाये। इनका निस्तारण समय से हो तो काफी विवादों को हम निपटाने में सफल हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंद

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचाप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़

Read More »