गूगल मैप ने फिर दिया धोखा: महाकुंभ से अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार मकान में घुसी, एक घायल

लखनऊ- महाकुंभ से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर गूगल मैप के सहारे अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार ककोली गांव के कोटेदार नीरज सिंह के मकान में अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में एक श्रद्धालु घायल हो गए।  शुक्रवार को इस हादसे में दार्जलिंग के सिलीगुड़ी निवासी अमिलेन्दु शाहा (52) का बायां पैर टूट गया है। पक्के मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें रखा तख्त सहित अन्य सामान टूट गया। घायल श्रद्धालु को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए तारुन सीएचसी भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  धार्मिक स्थल पर बुल्डोजर कार्रवाई पर बवाल: भीड़-पुलिस की भिड़ंत, 21 घायल, 15 हिरासत में

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »