मैं केजरीवाल को बेनकाब कर दूंगा, सरकारी गवाह बन जाऊंगा- सुकेश चंद्रशेखर

नई दिल्ली- महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को एक्सपोज करने का दावा किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुकेश ने कहा कि मैं उसे बेनकाब कर दूंगा, मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बन जाऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे सजा दी जाए। अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें खत लिखा। जिसके जरिए सुकेश ने तंज कसते कहा कि मैं उनका (केजरीवाल) तिहाड़ जेल के क्लब में स्वागत करता हूं। सुकेश ने चिट्ठी में लिखा- सच की हमेशा जीत होती है। मेरे प्रिय अरविंद केजरीवाल, सबसे पहले मैं आपका स्वागत करता हूं। आप तिहाड़ क्लब के ‘बॉस’ हैं। तीन भाई अब तिहाड़ क्लब चलाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *