बसपा ही भाजपा का विकल्प, इंडिया गठबंधन का देश और प्रदेश में नहीं है कोई भविष्य: मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमों मायावती बुधवार से 69 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात की। मायावती ने यहां आंबेडकर के नाम पर हो रही राजनीति पर प्रश्न उठाया। मायावती ने कहा कि उनके वोटरों को बाकी दलों से सावधान रहना होगा। उनके वोटर लोक लुभावन बातों पर वोट दे देते हैं। उनको इससे बचना चाहिए। वोटरों को देखना चाहिए कि किस पार्टी ने जमीनी स्तर पर उनके जीवन को बदलने का काम किया है,बसपा सुप्रीमों ने दो टूक लहजे में कहा कि भाजपा के विकल्प के रूप में बसपा एकलौती पार्टी है। इंडिया गठबंधन का यूपी सहित पूरे प्रदेश में कोई भविष्य नहीं है। यह सभी पार्टियां स्वार्थ के लिए एकत्रित हुई है जनता के लिए नहीं। मायावती ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। यदि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुए तो यकीन मानिए कि परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

इसे भी पढ़ें:  राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांवड़ शिविरों का किया शुभारंभ

किताब का विमोचन-

इस मोके पर मायावती ने अपने द्वारा लिखी गई किताब का विमोचन किया। इस किताब में उनकी और बसपा की यात्रा की कहानी कही गई है। 

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »