भीषण सड़क हादसा: वैन को टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर, नौ की मौत

पुणे-महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हआ। हादसा पुणे के नारायणगांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, यहां एक तेज रफ्तार टेंपो ने मिनी वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों के मौत की खबर है। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे के नारायणगांव इलाके में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब एक टेंपो ने पीछे से एक मिनी वैन को टक्कर मार दी, जो आगे वहां खड़ी एक बस से टकरा गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे के करीब हुआ। मिनी वैन नारायणगांव की तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे सड़क के किनारे खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में अब तक नौ लोगों के मौत की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

इसे भी पढ़ें:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसाः टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, एक ही परिवार 17 लोग थे सवार, दो की मौत, कई लापता

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के आरोप में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित, शिकायत के बाद पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने की कार्रवाईजनपद के भौराकलां

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »