नगरपालिका ने बिजली विभाग को दिया हाईटेंशन झटका, मांगे अपने 18 करोड़

मुजफ्फरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं से अपना बकाया पैसा वसूलने के लिए लाइन कट कर बत्ती गुल कर रहे विद्युत विभाग को अब नगरपालिका परिषद् ने हाईटेंशन झटका देने का काम किया है। पालिका प्रशासन ने बिजली विभाग के टाउनहाल में चलाये जा रहे दफ्तर के साथ ही शहरी क्षेत्र में चल रहे दस बिजली घरों पर बकाया करीब 18 करोड़ रुपये का टैक्स और किराया तत्काल जमा कराये जाने के लिए एक्सईएन को भुगतान नोटिस जारी कर दिया है। पालिका की इस कार्यवाही से विद्युत विभाग में हलचल मची है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत विद्युत वितरण नगरीय खण्ड प्रथम के अधिशासी अधिकारी का कार्यालय पालिका मुख्यालय टाउनहाल की बिल्डिंग में चलाया जा रहा है। यह कार्यालय पालिका से विद्युत विभाग द्वारा किराये पर लिया गया है, लेकिन इसका किराया नहीं जमा कराया गया है। इसी प्रकार पालिका की भूमि पर शहरी क्षेत्र में नगरीय खण्ड के अन्तर्गत चलाये जा रहे दस बिजली घरों से गृह और जल कर के रूप में टैक्स भी पालिका को नहीं दिया जा रहा है। इसी को लेकर अब पालिका प्रशासन ने विद्युत विभाग से अपना बकाया टैक्स का पैसा जमा कराये जाने के लिए नोटिस जारी करते हुए जोर का झटका धीरे से देने का काम किया है। इसमें एक वित्तीय वर्ष में विद्युत विभाग को पालिका ने 73 लाख 34 हजार 420 रुपये का बकायादार बनाया है और 31 मार्च 2025 तक नगरीय खण्ड कार्यालय और विद्युत सब स्टेशनों पर बकाया तय करते हुए रकम जमा कराये जाने के लिए एक सप्ताह के भीतर एक्सईएन नगरीय खण्ड डीसी शर्मा से जवाब तलब किया है। यह नोटिस टाउनहाल स्थित एक्सईएन कार्यालय को पालिका की ओर से उपलब्ध कराया गया तो विभाग में हलचल मच गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा में कला एकीकरण पर कार्यशाला आयोजित

पालिका के टैक्स विभाग की ओर से बकाया राजस्व वसूली के लिए अभियान छेड़ते हुए बड़े बकायादारों को निशाने पर लिया जा रहा है, इसी कड़ी में विद्युत विभाग को भी लपेटे में ले लिया गया है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव की ओर से विद्युत वितरण नगरीय खण्ड प्रथम के एक्सईएन को इसके लिए नोटिस भेजा गया है। इसमें टाउनहाल कार्यालय पर किराये के रूप में पालिका का 04 करोड़ 39 लाख 49 हजार 829 रुपये का बकाया जमा कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इस खण्ड के अन्तर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र के बिजली घरों जनकपुरी विद्युत सब स्टेशन पर 04 करोड़ 66 लाख 99 हजार 120 रुपये, रामलीला टिल्ला विद्युत सब स्टेशन पर 66 लाख 46 हजार 268 रुपये, गऊशाला विद्युत सब स्टेशन पर 38 लाख 86 हजार 152 रुपये गांधी कॉलोनी विद्युत सब स्टेशन पर 27 लाख 96 हजार 768 रुपये, सिविल लाइन दक्षिणी विद्युत सब स्टेशन पर 01 लाख 51 हजार 890, लद्दावाला जिला अस्पताल विद्युत सब स्टेशन पर 33 लाख 29 हजार 728 रुपये, विद्युत स्टेशन नम्बर 2503 सिविल लाइन पर 19 लाख 49 हजार 314 रुपये, आर्यपुरी विद्युत सब स्टेशन पर 30 लाख 64 हजार 612 रुपये, विद्युत सब स्टेशन नम्बर 2501 सिविल लाइन दक्षिणी पर 24 लाख 39 लाख 204 रुपये और पटेलनगर मंडी समिति विद्युत सब स्टेशन पर 06 करोड़ 42 लाख 04 हजार 536 रुपये का टैक्स बकाया होने के कारण यह रकम जमा कराये जाने के लिए कहा गया है। पालिका ने टाउनहाल कार्यालय और दस बिजली घरों पर किराया तथा टैक्स के रूप में कुल 17 करोड़ 91 लाख 17 हजार 421 रुपये के बकाया की मांग विद्युत विभाग से की है।

इसे भी पढ़ें:  जल भराव पर जागी ‘सरकार’, डीएम ने ईओ से मांगा प्लान

48 साल से विद्युत विभाग ने पालिका को नहीं दिया टाउनहाल कार्यालय का किराया

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग का पालिका की टाउनहाल बिल्डिंग में कार्यालय 1976 से पालिका से किराया अनुबंध के आधार पर चलाया जा रहा है, लेकिन किराया अनुबंध होने के बाद से आज तक विद्युत विभाग ने एक्सईएन नगरीय खण्ड प्रथम कार्यालय का भुगतान पालिका को नहीं किया है। इन बीते 48 सालों में पालिका ने कई बार विद्युत विभाग से अपना बकाया किराया मांगा है, लेकिन हर बार यह राजनीतिक दबाव में ठण्डे बस्ते में चला जाता रहा है। इस बार फिर से यह कवायद की गई है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव द्वारा जारी किये गये नोटिस में भी इसका उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार टाउनहाल बिल्डिंग में चलाये जा रहे किराये का भुगतान पालिका को विद्युत विभाग ने 1976 से ही नहीं किया है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में चल रहे दस बिजलीघरों में से किसी भी सम्पत्ति के लिए विद्युत विभाग ने कभी भी गृह या जल कर पालिका को भुगतान नहीं किया है। कर विभाग ने विद्युत विभाग से बकाया भुगतान मांगते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस बकाया राशि को विद्युत विभाग समायोजित कराना चाहता है तो इसकी लिखित सहमति एक सप्ताह में उपलब्ध कराये ताकि समायोजन की कार्यवाही पूर्ण कराई जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  इमरान मसूद को बच्चों का प्यारा निवेदन: 'खेल का मैदान साफ करवा दीजिए'

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »