पति ने नवविवाहित पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर की हत्या

बिजनौर- उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी को माैके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बिजनाैर जनपद के धामपुर में दहेज के लालच में पुराना धामपुर में एक व्यक्ति ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी तरन्नुम की गला घोटकर हत्या कर दी। सात दिसंबर को गांव जैतरा निवासी तरन्नुम की शादी पुराना धामपुर में मोहम्मद अनीस के पुत्र सुहेब के साथ हुई थी। शोएब मजदूरी करता है। वह शादी के बाद से ही दहेज की मांग करने लगा था। आरोप है कि सोमवार की देर रात आरोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव जैतरा निवासी मृतक तरन्नुम की मां विधवा मोमीना ने रोते बिलखते बताया कि उन्होंने अपनी छह पुत्रियों में तीसरे नंबर की 24 वर्षीय तरन्नुम की शादी सात दिसंबर 2024 को धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पुराना धामपुर में मोहम्मद अनीस के पुत्र शोएब के साथ की थी। शादी में सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन उसका दामाद संतुष्ट नहीं था। वह उनकी पुत्री के साथ मारपीट करने लगा। सोमवार के दिन वह गांव में पांच हजार रुपए लेने के लिए भी आया था। उसने पैसे लेने के लिए दबाव बनाया। न देने पर देख लेने तक की धमकी दी थी। आरोपी की दहेज के लालच में उसके दामाद ने उसकी पुत्री को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *