डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मुजफ्फरनगर दौरा रद्द

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद में आज होने वाला दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। केशव प्रसाद मौर्य को आज जनपद में कहीं स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभा करना था। इसके साथ ही उनके द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद राजपाल सैनी के आवास पर भी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम पर था।

इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मुजफ्फरनगर दौरा दूसरी बार रद्द हुआ है। 20 फरवरी को डिप्टी सीएम श्री मौर्य हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा अचानक ही यह संदेश दिया गया है कि केशव प्रसाद मौर्य का दौरा मुजफ्फरनगर में आज रद्द कर दिया गया है। उनके द्वारा यहां पर नुमाइश मैदान में आयोजित सदस्य मेले का उद्घाटन करना था। इसके साथ ही गोकुल सिटी में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग जन कल्याण विभाग नरेंद्र कश्यप के द्वारा आयोजित अति पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन में भी केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभा करने वाले थे।

इसके अलावा उनके द्वारा शहर के मोहल्ला देवपुरम स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद राजपाल सैनी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए भी पहुंचना था। भोपाल रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास श्री खाटू श्याम मंदिर का शिलान्यास भी करने का कार्यक्रम से था। केशव प्रसाद मौर्य का दौरा रद्द होने के बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाज
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *