सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बंूदाबांदी से बढ़ी ठंड

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और इसके बाद से ही दिल्ली के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई तभी से बना भीषण सर्दी का असर कायम है। सोमवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम में बदलाव नजर आया और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर जनपद में भी अलग अलग स्थानों पर ठहरकर बूंदाबांदी देखने को मिली, जिस कारण यहां पर रविवार की धूप के कारण आई मौसमी गरमाहट का असर भी खत्म होता दिखाई दिया और तेज हवा के कारण ठिठुरन बढ़ने से लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। वहीं हवा के कारण कोहरा भी साफ होता नजर आया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले करीब एक सप्ताह से धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन रविवार सुबह कोहरा छाया रहने के बावजूद दिन में निकली कड़क धूप के कारण लोगों को भीषण सर्दी से राहत मिली थी। इस दिन हवा चलने से ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी। वहीं सोेमवार बारिश होने की भी संभावना भी जताई गई थी, जिसके कारण सवेरे मौसम ने करवट ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद में भी कहीं कहीं बारिश देखने को मिली। शहरी क्षेत्र में भी बूंदाबांदी ने रविवार की धूप से बनी गरमाहट को खत्म करते हुए फिर से सर्दी का अहसास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मुजफ्फरनगर जनपद की बात करें तो सोमवार को मौसम ने एक फिर करवट बदली। सुबह कोहरा छाया था। कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ दूरी पर भी मुश्किल से दिखाई दे रहा था। इसके बाद अचानक छाए बादलों ने भी अपना असर दिखाया और फिर मौसम को बदल दिया। सवेरे के समय गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद बूंदाबांदी रुकी और मौसम साफ होने के साथ धूप निकल आई, लेकिन धूप के साथ ही बादलों के जोर ने लोगों को ठिठुरन का भरपूर अहसास कराया। हल्की बारिश के बाद मध्यम धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत,

Read More »