व्यापारियों के साथ कृष्ण गोपाल ने मनाया नये साल का जश्न

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने भाईचारे की अपनी परम्परा को कायम रखते हुए अपने संगठन के व्यापारियों के साथ नये साल का जश्न पुराने अंदाज में मनाया। सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष को जारी रखने के साथ ही एकजुटता का आह्नान भी किया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को भी सम्मानित किया गया तो गणमान्य लोगों का भी सम्मान हुआ। कृष्ण गोपाल मित्तल ने अपने संगठन और व्यापारियों की ओर से शहर के विकास और इसको सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा पालिकाध्यक्ष को दिया।

नव वर्ष की पावन बेला पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन नगरपालिका मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, ईओ नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति सतपाल सिंह मान, मनोज जैन, समाज सेवी अभिमन्यु मित्तल, डा. शौकी अहमद, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ से संजय मिश्रा, संयोजक शलभ गुप्ता, रमन शर्मा, राजकुमार कालरा, सुखबीर सिंह, विक्की चावला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा किया गया। संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा पवन वर्मा, जिला महामंत्री विशाल जैन, तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, हरिओम शर्मा, विजय प्रताप सिंह, संदीप पुंडीर, भूपेंद्र गोयल, विजय कुच्छल, मयंक गोयल एवं पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्षकृकृष्ण गोपाल मित्तल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थित व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मित्तल, शिव कुमार सिंघल, राजेंद्र अरोरा, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल, गौरव जैन, कार्तिकेय मित्तल, आकाश मित्तल, प्रिंस गुप्ता, विभोर मल्होत्रा, जनार्दन स्वरूप, बृज कुंवर गर्ग, पवन अग्रवाल, अभिलक्ष मित्तल, नदीम अंसारी, इम्तियाज खान, मो. सलीम, राकिब खान, संदीप मित्तल, उदित किंगर, प्रदीप मित्तल, चंदन गुप्ता, हर्ष जैन, शोभित जैन, दीपांशु कुच्छल, इशू मित्तल, अंकित गर्ग, सुधीर कुमार, रिशु, विशाल शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब गरीब भक्त के दो लड्डुओं का भी भोग स्वीकारेंगे बाला जी

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  ताजमहल तक पहुंचा पानी…लोगों में दहशत…. रात तक हो सकती है खतरनाक स्थितिहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व की रक्षा और जनकल्याण का

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लकड़ी व्यापारी को लूटने वाला शातिर गिरफ्तारहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े सवाल किए।

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर के सामने नई टाउनशिप का ग्रामीणों ने किया खुला विरोधमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »