मंत्री कपिल देव के प्रयास से रोशन होगी एमडीए की आवासीय कालोनी

मुजफ्फरनगर। शहर की मेरठ रोड पर दो वर्ष पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी बनकर तैयार हुई थी और मंत्री कपिल देव की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण कार्यालय में लाटरी के माध्यम से इनका आबंटन भी किया जा चुका था, किंतु गरीबों को अभी तक इन आवासों को नहीं सौंपा जा सका है। नवनिर्मित कालोनी में 224 आवास बने हैं, लेकिन यहाँ बिजली और पानी की सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण ये आवास अभी तक आबंटियों से दूर हैं।

इसे भी पढ़ें:  समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने जताई नाराजगी

नगर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विषय का संज्ञान लेते हुए गत माह मंडलायुक्त सहारनपुर से इस संबंध में वार्ता कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इन क्षेत्रवासियों को दो साल पहले आवासों का आबंटन होने के बाद भी इधर-उधर किराये पर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त से इस प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही किये जाने और मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव की नाराजगी के बाद मंडलायुक्त डा. हरिकेश भास्कर यशोद ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और सचिव को मेरठ रोड स्थित दीन दयाल उपाध्याय आवासीय कॉलोनी में शीघ्र आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कर आवास दिये जाने के निर्देश दिये हैं। 18 दिसंबर को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त ने 4.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है ताकि यहाँ बिजली, पानी आदि समस्याओं का निस्तारण कर ये आवास आबंटियों को सौंपे जा सके।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *