शहर की गोल मार्किट के दुकानदारों को शिवसैनिकों की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। शिवसैनिकों ने अब गोल मार्किट के दुकानदारों के अवैध कब्जे को निशाने पर लिया है। मीटिंग कर मार्किट के बरामदे पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में हिन्दूवादी संगठन के नेताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि वो स्वयं ही बरामदा खाली कर दें, नहीं तो इसको लेकर आंदोलन किया जायेगा।

शिवसेना पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक संपर्क कार्यालय शिव चौक तहसील मार्केट पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता यूपी राज्य उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल और संचालन जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने मीटिंग में कहा कि शिव चौक के पास पालिका की गोल मार्केट का जो बरामदा है, उसको दुकानदारों के द्वारा पूर्णतया अपने अधिकार में ले लिया गया है। आज बारिश के कारण देखा गया कि आम नागरिक बरामदे से न होकर भीगते हुए बाहर मजबूरी में निकल कर जाना पड़ रहा था, क्योंकि बरामदे का अतिक्रमण पूर्ण रूप से दुकानदारों ने कर रखा है। किसी भी दिन कोई भी दिन वहां पर कोई बड़ी घटना घट सकती है। डॉ. योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वयं इस अतिक्रमण को हटा लें ताकि आम जनता को कोई दिक्कत ना हो। लोकेश सैनी मंडल प्रमुख ने कहा कि यदि दुकानदार अपना समान अपनी दुकान के अंदर से बाहर रखेंगे तो शिवसेना को मजबूर होकर इस अवैध कब्जे को हटवाने के लिए दूसरा रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। हरेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि 3 दिन का समय दुकानदारों को दिया जाता है, इसके बाद शिवसेना अपने स्तर से आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से भी गोल मार्किट का बरामदा खाली कराये जाने की मांग की है। बैठक में प्रमोद अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, बिट्टू सिखेड़ा, हरेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, प्रदीप चौधरी, अंकुर खत्री, भारत खोकर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान: एक अनुकरणीय पहल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  विकलांग व्यक्ति की दुकान में तोड़फोड़, सामान चोरी- पीड़ित ने दी पलायन करने की चेतावनीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल भरवाकर निकले कार सवार युवकों पर हमला, वीडियो वायरलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  महिला से दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में एक

Read More »