भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, चिंतन शिविर को लेकर दिए महत्वपूर्ण संकेत

खतौली। हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह का खतौली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यूनियन के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोशीला अभिनंदन किया। इस अवसर पर मास्टर श्यौराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में देशभर के किसान नेताओं की भागीदारी रहेगी। शिविर का उद्देश्य संगठन की मजबूती, किसानों की जमीनी समस्याएं, सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध और आगामी रणनीतियों पर मंथन करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है—जैसे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, बिजली संशोधन विधेयक, बीज व खाद की कालाबाजारी, तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े गंभीर मुद्दे। श्यौराज सिंह ने आगे कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति हमेशा से ही किसानों की आवाज को बुलंद करती आई है और चिंतन शिविर में भविष्य की रणनीति तय कर देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही इसकी पहचान है और युवाओं को अधिक से अधिक किसान आंदोलन से जोड़ना आज की आवश्यकता है। मौके पर ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह में संगठन के प्रति गहरा उत्साह देखने को मिला। स्वागत करने वालों में सैयद मुमताज अली, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, गौरव राजपूत, सुमित राजपूत, कुलदीप कुमार, फिरोज गांधी, अफ्फान अख्तर,मौहम्मद समीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सीट पर हरेन्द्र ने तोड़ा मिथक, पहली बार जीता गैर भाजपाई जाट
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *