अहमदाबाद विमान हादसा: मेडिकल कॉलेज में गिरा एयर इंडिया का विमान, 5 स्टूडेंट्स की मौत

अहमदाबाद। गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद में एक बेहद भयावह विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। यह विमान सीधे मेघनीनगर स्थित बीजेपी मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा। हादसे में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों के हॉस्टल की मेस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें पांच मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है। मृतकों में चार अंडरग्रैजुएट स्टूडेंट्स और एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

दोपहर 1:39 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत एटीसी को आपातकालीन सूचना भेजी, लेकिन इससे पहले कि कोई कार्रवाई हो पाती, विमान तेजी से नीचे गिरने लगा।

विमान का एक हिस्सा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में घुस गया और दूसरा हिस्सा पास में गिरकर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे इमारत में आग लग गई। हादसे के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:  लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *