अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में आज दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का एक अंतरराष्ट्रीय विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा। हादसे में भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने कहा, “किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।” प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और शेष पायलट व क्रू सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे में हॉस्टल के 5 छात्र भी अपनी जान गंवा बैठे हैं, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। विमान के गिरने से आसपास का इलाका दहल उठा। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। मलबे में अब भी कई लोग फंसे होने की संभावना है।

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान
देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें: एक लाख का इनामी विक्की गिरफ्तार, पांच लोगों की हत्या कर हुआ था फरारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में





