MUZAFFARNAGAR-पकड़ा गया टिकैत की पगड़ी उछालने वाला सौरभ

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की भगवा पगड़ी को उछालने और उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए हूटिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आसामाजिक तत्व को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी असामाजिक तत्व ने माहौल को बिगाड़ने के लिए राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की की और उनकी पगड़ी को हाथ मारकर उछाल दिया। वीडियो में उसकी यह हरकत रिकॉर्ड हुई तो पुलिस ने उसको जीआईसी मैदान में महापंचायत शुरू होने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया है।

टाउनहाल मैदान में शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली के दौरान टिकैत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हमले का प्रयास किया गया था। इसको लेकर भाकियू में भारी रोष है और आज महापंचायत बुलाई। इसी बीच पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने वाले एक असामाजिक तत्व को दबोच लिया। खालापार थाना पुलिस ने थाने से ही आरोपी युवक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की है, जिसमें वो घटना को स्वीकार करते हुए शर्मिंदगी जाहिर करने के साथ ही अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है। आरोपी युवक ने यह भी कहा कि वो राकेश टिकैत का बहुत सम्मान करता है। इस मामले में सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि खालापार थाना क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सौरभ वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सौरभ ने ही राकेश टिकैत की टाउनहाल में सिर पर हाथ मारकर पगड़ी उछाली थी। उसके खिलाफ विधिसम्वत कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में कुत्तों की पिटाई पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

एसपी सिटी बोले-असामाजिक तत्वों ने की टिकैत के साथ धक्का-मुक्की

इसी को लेकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी वीडियो बयान जारी किया है। उनका कहना है कि गत दो मई को जनपद मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल पर जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे। जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ नारेबाजी हुटिंग और धक्का-मुक्की की घटना कारित की गयी, जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष नवीन राठी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, मौके पर सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिस व्यक्ति ने राकेश टिकैत को धक्का दिया और धक्का लगने से पगड़ी गिर गयी। उस व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है तथा अन्य असामाजिक तत्वों की भी पहचान की जा रही है उनके खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही जल्द ही अमल में लायी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  कंस मामा बोला-बेइज्जती करा रही थी हिमांशी, इसलिए मार डाला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-देश का किसान आज दुखीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोक दल ने 2 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का

Read More »