शराब पीने के दौरान विवाद में दलित युवक की पीटकर हत्या

मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनों से वारदातों के कारण सुर्खियों में आ रहे भोपा थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क पर ही फेंक दिया गया। सवेरे जब ग्रामीण अपने घरों से खेतों की ओर जाने के लिए निकले तो सड़क पर युवक की लाश देखकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मृतक को शराब पिलाने के बहाने हत्यारोपी ने अपने घर बुलाया और फिर कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी।

जनपद के भोपा क्षेत्र के गांव अथाई में देर रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक दलित युवक मोहन उर्फ मोना ;25द्ध की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार संदिध युवकों को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी युवक पड़ोस के ही युवक बु(न के घर में अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। वहां उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तब सिर में रॉड मारकर एवं ईंट से कूचकर मोहन की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद मोहन के शव को घर से बाहर खींचते हुए उसको सड़क पर लाकर फेंक दिया गया और सभी फरार हो गये। सवेरे युवक का शव देखकर लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने जांच पड़ताल की और युवक की शिनाख्त गांव के ही मोहन उर्फ मोना के रूप में में होने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया था।

इसके बाद परिजन भोपा थाने पर पहुंच गये थे। इस मामले में सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई से भी परिजनों ने मिलकर शिकायत की। पुलिस ने मोहन की हत्या के आरोप में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया था, उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया। भोपा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना देर रात 1.00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया था। उन्होंने बताया कि मृतक दलित युवक मोहन अपने पड़ोसी युवक बु(न के घर पर गया था, जहां पर कुछ और लोग भी बैठे हुए थे और सभी शराब पी रहे थे। मोहन को भी बु(न ने शराब पीने के लिए बुलाया था। सभी यहां पर नशा करने लगे। इसी दौरान यहां पर मोहन और बु(न के बीच कहासुनी होने लगी और मोहर के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर बु(न ने उसकी हत्या कर दी। शव बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। बु(न को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि चार दिन पहले भी मोहन ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की थी और रात्रि में भी वो उसको पीटने लगा था। ऐसे में गुस्से में उसने उसके सिर पर वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर लोगों को बधाई देने सड़क पर उतरे मंत्री कपिल और चेयरपर्सन मीनाक्षी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 लोग लाभान्वितजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »