कीर्ति भूषण को पालिका ने भेजा नोटिस, मांगा 29.22 लाख का बकाया

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में स्टेनो ग्राफर पद से करीब 21 साल पूर्व रिटायर्ड होने वाले कीर्ति भूषण पर पालिका प्रशासन ने अवैध रूप से आवास कब्जाने का आरोप लगाते हुए 29.22 लाख रुपये बकाया किराया राशि का भुगतान करते हुए आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। कीर्ति भूषण ने पालिका पर पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान नहीं दिए जाने के कारण हाईकोर्ट में केस दायर किया, जिसमें अदालत ने प्रमुख सचिव और निदेशक को तलब कर लिया था। अब पालिका ने जांच के बाद कीर्ति भूषण से आवास खाली कराने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए उनको 15 दिन का समय दिया गया है।

कीर्ति भूषण नगरपालिका परिषद् में लिपिक रहे हैं, वो साल 2003 में सितम्बर माह में पद से रिटायर्ड हुए। इसके बाद से ही वो लगातार पालिका पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उनकी पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान पालिका के द्वारा नहीं किया गया है। जबकि पालिका प्रशासन उन पर टाउनहाल में पालिका के क्वार्टर पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाती रही है। ऐसे में कीर्ति भूषण ने पालिका से अपने देयकों और पेंशन राशि का भुगतान पाने के लिए 2018 में सिविल मिसलेनियश रिट पेटिशन संख्या 9022 दायर की। इसमें 10 जुलाई 2018 को कोर्ट ने नगरीय निकाय निदेशक को यह आदेश दिया कि वो कीर्ति भूषण को 9 प्रतिशत ब्याज के साथ ही उनकी पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान करें, तभी से यह मामला विचाराधीन चल रहा है। पालिका ने अपने जवाब में कोर्ट को बताया कि रिटायरमेंट के बाद भी कीर्ति पालिका के आवास पर अवैध रूप से काबिज हैं, जिस कारण उनका उपादान और पंेशन भुगतन रोका गया है, इस पर शपथ पत्र के साथ कीर्ति भूषण ने कोर्ट में जवाब दिया कि पालिका ने उनको आवास आजीवन स्थाई रूप से आवंटित किया है। इसी को लेकर कोर्ट ने पिछले दिनों इस मामले में प्रमुख सचिव नगर विकास और निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ को तलब किया था।

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी मलिन बस्ती में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

इस प्रकरण में प्रमुख सचिव ने पालिका ईओ को निर्देश दिये हैं कि वो पालिका आवास से कीर्ति भूषण का अवैध कब्जा तत्काल हटवाते हुए उन पर बने बकाया किराया की वसूली की जाये। इसी को लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 7 दिसम्बर 2024 को कर निर्धारिण अधिकारी दिनेश कुमार यादव को जांच सौंपी थी। उन्होंने 13 दिसम्बर को अपनी जांच आख्या ईओ को सौंप दी, जिसमें कीर्ति भूषण के आवास पर कब्जे का अवैध मानते हुए उनसे बकाया किराया राशि की वसूली करने की संस्तुति की गई। इस पर ईओ ने कर निर्धारण अधिकारी को कार्यवाही करते हुए आवास तत्काल प्रभाव से खाली कराये जाने के निर्देश दिये हैं। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कीर्ति भूषण को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कीर्ति भूषण ने जो कोर्ट में जवाब दिया है, उसके अनुसार 12 जून 1976 को उनको तत्काली अध्यक्ष ने ईओ को आवास परमानेंट आवंटन करने के लिए निर्देशित किया, जिस पर 14 जून 1976 को ईओ द्वारा उनको पड़ाव भूमि पर पालिका के क्वार्टर संख्या 11 उनको स्थाई रूप से आवंटित कर दिया गया। इसके लिए 26 फरवरी 1977 की बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव संख्या 256 पारित किया गया, जिसमें वेतन के दस प्रतिशत किराये पर यह क्वार्टर उनको दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने एथलेटिक्स को किया सम्मानित

दिनेश कुमार के अनुसार इससे साफ है कि यह क्वार्टर वेतन मिलते रहने यानि सेवाकाल के लिए आवंटित किया गया। इसके बाद कीर्ति भूषण ने 16 नवम्बर 1992 को अध्यक्ष से आदेश कराते हुए पड़ाव के बजाये पालिका केम्पस में स्थित क्वार्टर नम्बर 3 को 75 रुपये प्रतिमाह किराया दर पर आवंटित करा लिया और तभी वो इस पर काबिज बने हुए है। जबकि वो सितम्बर 2003 में सेवानिवृत्त हो गये। इसके बाद 4 फरवरी 2013 को तत्कालीन ईओ मसूद अहमद ने उनको आवंटन निरस्त करते हुए खाली करने का नोटिस दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और इसके बाद कीर्ति भूषण होईकोर्ट चले गये। उन्होंने बताया कि 2003 से 2024 दिसम्बर तक कीर्ति भूषण पर किराया तय किया गया है। यह 4621488 रुपये बैठ रहा है। इसमें उनका उपादान और पेंशन राशि 1698500 रुपये पालिका पर बकाया है। यह राशि बकाया किराया से काटते हुए कीर्ति भूषण पर किराये के रूप में 2922988 रुपये बकाया है, जिसकी वसूली के लिए उनको 15 दिन का समय देते हुए नोटिस भेजा जा चुका है। वसूली के साथ ही उनको आवास से अवैध कब्जा तत्काल छोड़ने के लिए कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सपा नेताओं ने कावड़ियों को पुष्प वर्षा कर कराया जलपान

Also Read This

मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने पुलिस पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए और अपने पक्ष के लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही। थाना परिसर में महिलाओं के विरोध के दौरान माहौल गरमा गया। महिलाओं ने यह आशंका भी जताई कि पुलिस उनके परिजनों का एनकाउंटर कर सकती है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति बनी रही। यह पूरा मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भिक्की गांव में एक दिन पहले हुई घटना से जुड़ा बताया

Read More »

मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण

परिक्रमा मार्ग पर रेलवे द्वारा चौधरी चरण सिंह चौक से श्रीराम कॉलेज तक बनवाया जा रहा है अंडरपास मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग पर चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित रेलवे के अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तीव्र गति एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को यातायात में

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 24वीं निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से समाजसेवियों ने निभाई सेवा की परंपरा, जनप्रतिनिधियों और संतों ने की सराहना मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा रेलवे स्टेशन पर पिछले 23 वर्षों से संचालित की जा रही निशुल्क जल सेवा का 24वां सत्र विधिवत रूप से शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीप प्रज्वलन और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर मौजूद संत महामंडलेश्वर मैत्री गिरी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम के सदस्य अपने निजी कार्यों को छोड़कर भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं, जो निस्वार्थ

Read More »

सदर बाजार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल पर शिकंजा

12 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज, सड़कों को स्टंट का मंच बनाने वालों पर सख्ती जारी मुजफ्फरनगर। शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित वाहन को सीज कर दिया। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में 2 मई 2026 की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें थाना

Read More »

प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगी

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बीते नौ साल में नौ लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं। इन नौकरियों में किसी तरह की रिश्वत नहीं ली गई। उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। यह किसी भी राज्य में सर्वाधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का रिकॉर्ड है। सिर्फ अधीनस्थ चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया संपन्न करेगा। शिक्षा चयन आयोग हजारों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को लगभग 15 हजार भर्तियां करनी है। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष

Read More »