संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे सपा कार्यकर्ताः जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता व जिला महासचिव के संचालन तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में वोट बनवाने के अभियान में कार्यकर्ताओं से कमान संभालने का आह्वान किया गया।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर चलते हुए लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने पर तुली हुई है, इसीलिए यूपी उपचुनाव में भारी धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कमजोर नहीं होने देंगे तथा उसकी मजबूती के लिए कार्यकर्ता व्यापक संघर्ष करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने के अभियान को मजबूती से संभालने का आह्वान किया। उन्होंने सपा के पूर्व सांसद व उद्योगपति कादिर राणा के परिवार के विरु( भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से मुकदमे दर्ज करके उत्पीड़न की कार्यवाही करने की निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता तथा लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से भाजपा सरकार घबराकर विधानसभा उपचुनाव में भारी धांधली करके झूठी जीत से अपनी पीठ थपथपाकर जनता को धोखा नहीं दे सकती उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन 2027 में सफलता के लिए जुट जाने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लगातार फर्जी मुकदमे व उत्पीड़न करके भाजपा सरकार कानून का मखौल उड़ा रही है। समाजवादी पार्टी इसको सहन नहीं करेगी तथा इसके विरु( व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के टैंडर निरस्त प्रकरण में बैठी जांच

मीटिंग को मुख्य रूप से सत्यवीर त्यागी, पंडित सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, अंकित शर्मा, तहसीन मंसूरी, सलीम मलिक, रमेश चंद शर्मा, इकबाल अहमद, पंकज सैनी, चौधरी मेहरबान अली, अनेश कुमार निर्वाल, बालमुकुंद ग्रेड, सचिन पाल, टीटू पाल रमन आदि ने संबोधित किया। मीटिंग में मुख्य रूप से सुधीर शर्मा, डा. इसरार अल्वी, हनीफ इदरीसी, राशिद जैदी, इमलाक प्रधान, श्याम सुंदर, सभासद हसीब राणा, विशाल शर्मा, फिरोज अख्तर, डॉ. अली शेर अंसारी, हुसैन राणा, मीर हसन, राज सिंह, दिलशाद मलिक, गजेंद्र प्रधान, संजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विकास के लिए आठ निकायों को मिले 17.84 करोड़

Also Read This

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ ड्यूटी से गायब तीन कर्मियों का मीनाक्षी स्वरूप ने रोका वेतनराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय

Read More »