चेयरपर्सन के आदेश पर निरीक्षण करने निकले तीन अफसर

मुजफ्फरनगर। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नियमित रूप से वार्डों का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही कर रही नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को पालिका की तीन अफसरों को अलग अलग वार्डों में निरीक्षण करने का टास्क दिया। तीनों अफसरों ने सुबह सवेरे ही वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी परखी। इस दौरान कहीं गन्दगी मिली तो कहीं सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाये गये। निरीक्षण के बाद अफसरों ने अपनी रिपोर्ट चेयरपर्सन को प्रेषित कर दी है।

नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा वार्डों का औचक निरीक्षण शुरू किया गया है। उनके द्वारा लगातार कई दिनों से सुबह वार्डों का निरीक्षण करते हुए सख्त कार्यवाही भी की गई है। इसी को लेकर गुरूवार को चेयरपर्सन तो वार्डों में नहीं निकली, लेकिन उनके निर्देश पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान और सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल ने अलग अलग तीन वार्डों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान ने वार्ड 51 खालापार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। यहां पर सफाई नायक के साथ कर्मचारियों की हाजिरी को परखा गया तो एक सफाई कर्मचारी नदारद मिला। इसके साथ ही वार्ड में सफाई की स्थिति भी निम्न पाई गई। नालियों में सिल्ट और कूड़ा करकट भरा पड़ा था। वहीं यहां वहां कूड़े के ढेर मिले। सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल द्वारा वार्ड 22 शांतिनगर क्षेत्र में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को परखा। यहां पर सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये और सफाई कार्य भी संतोषजनक मिला। लोगों से भी बात की गई तो यहां पर सभी ने सफाई व्यवस्था को लेकर कोई भी शिकायत नहीं की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के द्वारा वार्ड 21 रामपुरी क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां पर दो संविदा सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई और चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अनुचर रामेश्वर को विदाई पर किया सम्मानित

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अफसरों द्वारा किये गये निरीक्षण के लिए कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए वार्ड निरीक्षण नियमित जारी रहेगा। वो खुद भी वार्डों में पहुंचती रहेंगी। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के तीनों अफसरों को लगाया है। अब उनके द्वारा भी सुबह और शाम निरीक्षण किया जायेगा। वो नियमित निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देंगे। कर्मचारियों को भी हमने अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेह बनाने का काम किया है। हमारा उद्देश्य कर्मचारियों को भयभीत करना या शोषण करना नहीं है। हम यही चाहते हैं कि सभी मिलकर शहर को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का काम करें। जिसका जो दायित्व है, वो उसको ईमानदारी से पूरा करें। हम काम करने वालों के साथ हैं, उनके हितों को लेकर संवेदनशील भी हैं, लेकिन जो लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं रखी जायेगी। जनता ने हमें काम के लिए चुना है और जनहितों को लेकर हमारी प्राथमिकता में सफाई सर्वोपरि है। जिस प्रकार जनता के प्रति हम जवाबदेह हैं, उसी प्रकार कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी कार्यप्रणाली और दायित्वों को लेकर जवाबदेह रहकर सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने बसी-खुब्बापुर में पंचायत कर किया किसान संवाद

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  ताजमहल तक पहुंचा पानी…लोगों में दहशत…. रात तक हो सकती है खतरनाक स्थितिगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »