पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील पर छापा, जीएसटी अफसरों की पिटाई, पथराव और तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। हाल ही में सम्पन्न हुए मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में सपा के टिकट पर अपनी पुत्रवधु को चुनाव मैदान में उतारने वाले पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील फैक्ट्री पर गुरूवार को संेट्रल जीएसटी की टीम ने महिला अधिकारी के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान राणा स्टील के निदेशकों ने भारी विरोध किया, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर जीएसटी की टीम को बंधक बना लिया गया। धक्का मुक्की, मारपीट और गाड़ियों पर पथराव तथा तोड़फोड़ के आरोप भी लगाये गये हैं। पुलिस अफसरों के साथ खुद कादिर राणा भी उलझ गये। उनके लड़के को टीम ने हिरासत में ले लिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स इंटेलीजेंस ;डीजीजीआईद्ध मेरठ इकाई से अफसरों की एक टीम गुरूवार को वहलना चौक स्थित राणा स्टील पर पहुंची। इस टीम का नेतृत्व डीजीजीआई मेरठ की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के द्वारा की जा रही थी। इस छापामार कार्यवाही के लिए जब सेंट्रल जीएसटी की टीम राणा स्टील इंडिया प्रा. लि. वहलना चौक पर पहुंची तो गेट पर तैनात गार्ड ने गेट नहीं खोला और उनको वहीं पर रोके रखा गया। यहां पर उनके साथ गंभीर अभद्रता की गई। जैसे-तैसे टीम अंदर पहुंची तो वहां पर भी कर्मचारियों के द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती रही इसी बीच शाह मौहम्मद राणा वहीं पर मौजूद थे। वो एक बैग में दस्तावेज लेकर वहां से फरार हो रहे थे, जिनको पकड़ने के लिए टीम को भागदौड़ करनी पड़ी और इसी दौरान बड़ा हंगामा हो गया। इतने में पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, सद्दाम राणा सहित परिवार के अन्य लोग महिलाओं के साथ वहां पहुंच गये। आरोप है कि महिला अधिकारी को राणा परिवार की महिलाओं ने घेर लिया और महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर उनको वहीं पर बंधक बना लिया गया।

पूर्व सांसद कादिर राणा ने भी इसका भारी विरोध किया, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। टीम को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद ही चार-पांच थानों से फोर्स और तीन सीओ भी वहां पर पहुंच गये थे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ मंडी रूपाली राय, सीओ डॉ. रविशंकर और सीओ खतौली राम आशीष यादव, खालापारी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान अन्य पुलिस अफसरों ने जीएसटी टीम को बंधनमुक्त किया और टीम ने फोर्स की मौजूदगी में अपनी कार्यवाही शुरू की।

कहा गया है कि पूर्व सांसद कादिर राणा लगातार इस कार्यवाही का विरोध करते रहे और पुलिस को भी अंदर घुसने से रोका गया। कुछ देर बाद पूर्व विधायक और कादिर राणा के भतीजे शाहनवाज राणा तथा परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गये थे। शाहनवाज राणा ने पुलिस अफसरों को सहयोग किया और जीएसटी की महिला अधिकारी से मिलकर उनसे कर्मचारियों द्वारा की गई अभद्रता के लिए भी खेद जताया, लेकिन महिला अधिकारी द्वारा इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस विधिक कार्यवाही करने की तैयारी कर रही थी। छापामारी के दौरान एसपी सिटी वहीं मौजूद रहे और फोर्स को भी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---दवा के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़, 11 लाइसेंस रद्द

Also Read This

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—दवा के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़, 11 लाइसेंस रद्दहाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस के मुताबिक मृतक की

Read More »
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना

Read More »

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »