प्रदूषण के कारण जहरीली हो गई मुजफ्फरनगर की हवा

मुजफ्फरनगर। दिल्ली और एनसीआर में मौसम का मिजाज तो लोगों को परेशानी में डाल ही रहा है, ऐसे में लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण का दायरा भी अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक मोड पर है तो वहीं एनसीआर क्षेत्र में शामिल जनपद मुजफ्फरनगर में भी शनिवार को हवा जहरीली बनी नजर आई। शनिवार को तेजी से वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ता दिखाई दिया और दोपहर तक एक्यूआई का पैमाना 388 तक पहुंच गया था। जबकि घने कोहरे के कारण सर्द सुबह में एक्यूआई का स्तर 349 रिकॉर्ड किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष योगेश शर्मा ने दिया इस्तीफा, संभालेंगे नई जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर जिला भी वायु प्रदूषण के स्तर को लेकर अब देश की राजधानी दिल्ली के आसपास ही पहुंचने लगा है। मुजफ्फरनगर में ही लगातार वायु प्रदूषण बढ़ने से बीमारी भी पनप रही हैं और स्वास्थ्य के लिए इसे हानिकारक बताया जा रहा है। शनिवार को घने कोहरे के कारण मुजफ्फरनगर की वायु पूरी तरह से जहरीली बनी नजर आई। इसमें घुले प्रदूषण के कारण यहां एक्यूआई 388 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 400 या इससे ज्यादा बना हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जनपद में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए अनेक प्रकार के बंदोबस्त करने का दावा किया गया है, लेकिन ये तमाम बंदोबस्त हवा हवाई ही साबित हो रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि एंटी स्मोग गन के सहारे पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन वर्क पर रोक लगाई गई, डीजल के जनरेटर भी बंद कराये जा रहे हैं। लेकिन हकीकत में यह सभी कुछ कागजी स्तर पर ही होता नजर आ रहा है। वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण सांस के रोगियों को परेशानी बढ़ रही है, दूसरी ओर आंखों में जलन की शिकायत भी सामने आ रही हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER--शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, पांच गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »