अखिलेश की मुजफ्फरनगर जनसभा निरस्त, नहीं उड़ने दिया हेलीकॉप्टर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुजफ्फरनगर के ककरौली में शनिवार को प्रस्तावित आगमन निरस्त हो गया है। उनका हेलीकॉप्टर उड़ने नहीं दिया गया। वो इसके लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के कारण वो हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर के मीरापुर उपचुनाव में जनसभा करने नहीं आ पाये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश अब 18 नवंबर को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पक्ष में रथ यात्रा निकालेंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के पक्ष में गांव ककरौली में एक जनसभा को संबोधित करना था, जिसके लिए बड़ी संख्या में भीड़ सभा स्थल पर जमा भी हो गई थी। अखिलेश यादव को यहां पर दोपहर 12 बजे पहुंचना था। इसके लिए लखनऊ से विशेष विमान से अखिलेश यादव ककरौली की जनसभा के लिए हिंडन एयरपोर्ट पर भी पहुंच चुके थे, लेकिन वायु सेना के अभ्यास के कारण उनके हेलिकॉप्टर को वहां से मुजफ्फरनगर के लिए उड़ने की मंजूरी नहीं दी गई है, जिसके चलते उनका ककरौली जनसभा में आगमन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

सूत्रों के अनुसार अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वह 18 नवंबर को मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में रथ यात्रा निकालेंगे। दोपहर 12.00 बजे से ये रथ यात्रा रोड शो के रूप में शुरू होगी, जो चुनाव प्रचार समाप्त होने तक मीरापुर विधानसभा के गांव गांव में भ्रमण करेगी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हिंडन एयरपोर्ट पर उनका हेलीकॉप्टर रोके जाने पर आपत्ति जताते हुए जनसभा के लिए उमड़ी मीरापुर क्षेत्र की जनता को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। बता दें कि एनडीए में शामिल होने से पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का भी हेलीकॉप्टर रोका गया था, जिसको लेकर बड़ा हंगामा भी हुआ था। आज अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने के कारण यह चर्चा भी खूब होती रही।

इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप...विवाहिता की मिली लाश

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमनबचना

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप…विवाहिता की मिली

Read More »