MEERAPUR BY ELECTION-कादिर के कारण मुकदमे में फंसी मुनकाद की बेटी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के खिलाफ मुकदमेबाजी का दौर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के पहले से ही दो मुकदमे झेलने वाले पूर्व सांसद और वरिष्ठ सपा नेता कादिर राणा के बाद अब सपा प्रत्याशी और उनकी पुत्रवधु सुम्बुल राणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी पर यह मुकदमा उनके ससुर कादिर राणा के कारण ही हुआ है। प्रचार के लिए उनके काफिले में राणा स्टील की स्कार्पियो लगी थी, जिस पर लगाया गया साइकिल वाला झंडा निर्वाचन आयोग की मान्यता के विपरीत पाये जाने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कादिर के कारण मीरापुर उपचुनाव में मुनकाद की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर राजनीतिक और चौक चौपालों पर चर्चा का बाजार गरम हो गया है। इसको लेकर प्रशासन पर की निष्पक्षता को लेकर भी लोग बातें करने लगे हैं, वहीं सपा भी मुखर है।

बता दें कि मीरापुर उपचुनाव को लेकर सपा और रालोद प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। बसपा, आसपा और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी बड़ा झटका देने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने रालोद के साथ अपने गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए भरपूर जोर लगाये हुए हैं। इन्हीं जोर के बीच सपा नेताओं और अब सपा की प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक गरमाहट पैदा हो गई है। इस मुकदमे की पृष्ठभूमि में पूर्व सांसद कादिर राणा को मुख्य किरदार के रूप में पुलिस ने पेश किया है। मंगलवार को कादिर राणा अपनी पुत्रवधु और मीरापुर से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उनके काफिले में एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार भी शामिल थी, इस पर आगे साइकिल का झंडा लगाया गया था। जब यह काफिला शुकतीर्थ के पास भोपा रोड पर पहुंचा और सपा कार्यालय पर रूका तो वहां पर पहुंचे दरोगा जोगेन्द्र पाल सिंह ने स्कार्पियो कार को चैकिंग के लिए रोक लिया। कार पर लगे बड़े झंडे को मानक के विपरीत बताते हुए कार को सीज कर दिया गया, जिसको लेकर पूर्व सांसद कादिर राणा की उनसे तीखी बहस भी हुई। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ, जो लोगों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है, ऐसे में पुलिस की ओर से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसके कारण सियासी गरमाहट पैदा हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटका

थाना भोपा में उप निरीक्षक जोेगेन्द्र पाल द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे के लिए दी गई तहरीर में कहा गया है कि वो बुधवार को अपने हमराह सिपाहियों मोहित कुमार और रोहित राठोर के साथ मोरना में भोपा रोड के आसपास चैकिंग में व्यस्त थे। सूचना मिली की सपा कार्यालय के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार संख्या यूपी 12 बीक्यू 0829 सड़क पर खड़ी है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। वो मौके पर पहुंचे और देखा कि सफेद रंग की स्कार्पियो कार सड़क पर ही खड़ी है और यातायात भी बाधित हो रहा है। कार पर एक लम्बा चौड़ा झंडा करीब पांच फीट के डंडे पर लगा हुआ था। उप निरीक्षक का आरोप है कि उन्होंने कार को सड़क से हटाने के लिए कहा तो हटाया नहीं गया और झंडे के बारे में जानकारी करने पर कहा गया कि इसके लिए उनके पास अनुमति है। कार के शीशे पर चस्पा अनुमति पत्र को देखा गया तो उसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि झंडे की अनुमानित लंबाई चौड़ाई एक से डेढ़ फीट होगी। लगे झंडे को नापा गया तो वो ढाई गुणा तीन फीट का था, जो आचार संहित का खुला उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें:  नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति, 77.86 लाख मंजूर

इसके साथ ही सड़क पर सरेआम कार को खड़ा करते हुए यातायात बाधि करने का भी आरोप लगाया गया। उप निरीक्षक के अनुसार कार के कारण कार्तिक गंगा स्नान मेले में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। कार के कागजात मांगने पर नहीं दिखाये गये तो कार को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार राना स्टील इंडिया प्रा. लि. के नाम पर पंजीकृत पाई गई। उप निरीक्षक ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पत्नी शाह मौहम्मद निवासी सूजडू द्वारा आचार संहिता और अनुमति की शर्तों का खुला उल्लंघन किया गया है। एसआई की शिकायत पर भोपा थाने में सपा प्रत्याशी सुम्बुल के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और 171 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले रामराज थाने में उनके ससुर पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में दो मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं। राणा परिवार पर यह तीसरा मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसको लेकर राजनीतिक गरमाहट बन गई है। 

इसे भी पढ़ें:  गंगा सफाई से लोगों को जोड़ने शुकतीर्थ पहुंचे चंदन चौहान ने किया श्रमदान

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति, 77.86 लाख मंजूरकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतानपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को

Read More »