निकायों को दिवाली गिफ्ट-राज्य वित्त आयोग ने जारी की 15.40 करोड़ की राशि

मुजफ्फरनगर। दीपावली से पूर्व ही नगरीय निकायों को प्रदेश सरकार ने वेतन आदि के भुगतान के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत ग्रांट जारी कर दी है। जनपद की दस नगरीय निकायों को अक्टूबर माह की ग्रांट के लिए 15.40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे पहले अगस्त माह में शासन द्वारा जनपद की दस निकायों से 16.24 लाख रुपये की कटौती इस ग्रांट में की थी, लेकिन इसके बाद अब पूरी ग्रांट जारी की गई है।

स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से प्रदेश के नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह अक्टूबर 2024 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिया है। दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ही महीने के अंत से पूर्व यह धनराशि जारी की गई है, ताकि निकायों के कर्मचारियों और अधिकारियों को पर्व से पूर्व ही उनके वेतन का भुगतान किया जा सके। इस ग्रांट में अगस्त माह के भुगतान से शासन द्वारा पूर्व में कटौती की गई थी। जिले की दस निकायों से 16.24 लाख रुपये की कटौती की गई थी, इसमें दो नगर पालिकाओं से 11.13 लाख और जिले की आठ नगर पंचायतों को मिलने वाली ग्रांट से 3.56 लाख रुपये की कटौती निकायों का परफारमेंस कम होने के कारण कर ली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

शासन के द्वारा अब पूरी ग्रांट जारी की गई है। इसमें दो नगरपालिकाओं सहित जिले की समस्त दस नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत 15 करोड़ 40 लाख 03 हजार 516 रुपये की धनराशि जारी की गयी है। जबकि अगस्त माह में 15 करोड़ 23 लाख 78 हजार 926 रुपये ही जारी किये गये थे। अक्टूबर माह में पूरी धनराशि मिलने के कारण निकायों को भी सहारा मिला है। इस ग्रांट में नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 950, खतौली पालिका को 01 करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये मिले हैं। जबकि नगर पंचायतों में बुढ़ाना को 69 लाख 21 हजार 529, मीरापुर को 51 लाख 36 हजार 745, पुरकाजी को 46 लाख 06 हजार 819, चरथावल को 37 लाख 34 हजार 946, शाहपुर को 34 लाख 22 हजार 929, जानसठ को 33 लाख 68 हजार 159, भोकरहेडी को 30 लाख 27 हजार 994 और सिसौली नगर पंचायत को 26 लाख 55 हजार 341 रुपये पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत जारी किये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा…4.5 करोड़ जमा कराए

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा…4.5 करोड़ जमा कराएस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में पागल कुत्ते का आतंकः दर्जनों घायल, प्रशासन बेखबरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-होली के दिन कई घरों में मातम, हादसों में

Read More »