केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जनपद में अलग अलग कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तो वहीं विकास भवन सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत परियोजनाओं में विकास कार्यों की प्रगति को भी परखने का काम किया। उन्होंने शहरों के साथ ही गांवों को भी स्वच्छ बनाने, खुले में शौच की प्रथा का समाप्त करने पर बल दिया और शौचालय निर्माण की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उनके द्वारा गौशाला का भ्रमण करते हुए वहां गौवंशीय पशुओं की देखरेख को परखा तो रोहाना शुगर मिल की बायागैस प्लांट इकाई का दौरा भी किया।

केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना सोमवार को सुबह दिल्ली से कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे। खतौली में यूपी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया और एक काफिले के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री गांव नावला पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। यहां पर उन्होंने पशुओं के चारे-पानी और देखरेख को लेकर जानकारी ली तथा गौसेवा भी की। यहां से वो गांव में ही वेस्ट रिसाइकिल के बलए बनाये गये रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निरीक्षण कर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  जिन्दगी की जंग हार गया भाजपा नेता जयदेव बालियान का पुत्र उज्जवल


इसके उपरांत केन्द्रीय राज्यमंत्री वी. सोमन्ना इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना कलां स्थित शुगर इकाई पर पहुंचे। यहां उनको गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। उन्होंने मंत्री कपिल देव और आईपीएल के अधिकारियों के साथ बायोगैस प्लांट में का निरीक्षण करते हुए उत्पादित बायोगैस, प्लांट की क्षमता और आगामी लक्ष्यों की जानकारी ली। यहां पर उन्होंने बैठक करते हुए केन्द्र सरकार की बायोगैस बढ़ाने की नीति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सुदृढ़ सीबीजी फाउंडेशन और विकास के लिए प्रगतिशील नीतिगत ढांचे का निर्माण कर बायोगैस को भविष्य के ईंधन के रूप में लाने के लिए प्रचार प्रसार के साथ ही इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें:  पीडीए समीकरण साधेगी सपा, अपना दल की अध्यक्ष के नाम पर भी विचार


शुगर मिल से वो सीधे मेरठ रोड स्थित विकास भवन में पहुंचे, यहां पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना और यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव सहित अन्य लोगों का स्वागत किया। यहां सभाकक्ष में केन्द्रीय मंत्री ने विकास कार्यों और विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक में प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने शहरों से गांव तक सफाइ व्यवस्था और शौचालय व्यवस्था की जानकारी भी ली। यहां पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर व्यापारी नेता संजय मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनको विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। इसमें नई मंडी की ओर से रेलवे स्टेशन पर आने के लिए एक फुट ओवरब्रिज बनाये जाने की भी मांग शामिल रही। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनको हनुम(ाम में लगी हनुमान की विशालकाय प्रतिमा का चित्र भेंटकर करते हुए शकुतीर्थ के पौराणिक और धार्मिक इतिहास की जानकारी भी दी। 

इसे भी पढ़ें:  हीट वेव के बीच वाटर कूलर-प्याऊ को परखने निकलीं मोनालिसा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की कंपनी साफ-सफाई में हुई फेल, गंदगी के कारण बनी शहरवासियों की रेलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »