शहर को सड़ा रही कंपनी के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर 92 लाख रुपये प्रतिमाह के भुगतान पर कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी अपनी नकारात्मक कार्यशैली के कारण जनता के साथ ही अब पालिका सभासदों के निशाने पर भी आ गई है। सभासदों ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत करते हुए कंपनी पर पालिका की छवि को धूमिल करने के लिए लगातार गलत कार्य करने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए कर्मचारियों का भुगतान नहीं करने तथा समस्त क्षेत्र में घरों से कूड़ा कलेक्शन नहीं करने के साथ ही टिपिंग फीस वसूलने के बाद लोगों को रसीद उपलब्ध नहीं कराने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं। सभासदों की शिकायत पर चेयरपर्सन ने कंपनी से भी जवाब तलब किया है।

पालिका प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्र में सफाई का स्तर सुधारने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों को कार्य करने के लिए आमंत्रित किया था। इसमें दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. को 92 लाख रुपये प्रतिमाह के भुगतान पर ठेका दिया था। कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ ही डलावघरों से कूड़ा निस्तारण करने का कार्य करना है। इसमें कंपनी पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। इसको लेकर अब लोगों में आक्रोश और विरोध शुरू हो गया है। वहीं अब सभासदों ने भी कंपनी के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, सीमा जैन और राजेश आदि द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत करते हुए पत्र सौंपा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल फोन बरामद

सभासदों ने कंपनी पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप लगाये हैं। सभासदों का कहना है कि नगर मे डोर टू डोर कूडा कलैक्शन करने हेतु एम.आई. टू. सी. सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज से अनुबन्ध किया गया है। परन्तु कम्पनी द्वारा अनुबन्ध की शर्ताे का उल्लंघन करते हुये मनमाने ढगं से कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड मे कूडा कलैक्शन हेतु गाड़ियां नहीं पहुँच पाने के कारण वार्डाें मंे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुये हैं। आरोप लगाया कि अनेक वार्डाें मंे कूड़ा कलैक्शन के नाम पर कम्पनी द्वारा जो शुल्क वसूल किया जाता है, उस शुल्क की प्राप्ति रसीद नागरिकों को नहीं दी जा रही हैं। कंपनी के टोलफ्री नम्बर पर जो शिकायत दर्ज करायी जाती हैं, उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो पाता है। कंपनी कर्मचारियों का न तो वेतन ही समय पर दे रही है और न ही इन कर्मचारियों का पीएफ का भुगतान किया जा रहा है। जिस कारण आये दिन कम्पनी की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल आदि करते रहते हैं। इससे जनता की नजरों में पालिका बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है। सभासदों ने कंपनी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि कंपनी के खिलाफ सभासदों के साथ ही अन्य लोगों से भी शिकायत मिली हैं। कंपनी के लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही कंपनी के खिलाफ मिल रही वित्तीय अनियमितता, सफाई नहीं कराने और कर्मचारियों का वेतन आदि भुगतान नहीं करने के मामले में हमने जांच के आदेश दिये हैं। यदि कोई भी अनियमितता साबित होगी तो गंभीर कार्यवाही की जायेगी। किसी भी सूरत में शहर और जनता के हितों के साथ हम समझौता नहीं करेंगे। कंपनी के साथ जिन शर्तों पर, जिस कार्य के लिए अनुबंध हुआ है, उसका पालन करना कंपनी का दायित्व है। हमें शहर को स्वच्छ बनाना है, जो सभी के प्रयासों से संभव होगा। कंपनी के अधिकारियों से भी शिकायतों के सम्बंध में हमने जवाब तलब किया है।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम सदर के खिलाफ कमिश्नरी घेरेंगे किसानः अजय त्यागी

कंपनी को करना पड़ा कांवड़ का भुगतान, पैसा लेकर काम पर लौटे कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। अपनी कार्यप्रणाली के लिए घिरी एमआईटूसी कंपनी को आखिरकार अपने कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान 13 दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी का भुगतान करना ही पड़ा। इसके बाद ही कर्मचारी अपने कार्य पर लौटे और कामबंद हड़ताल खत्म हो पाई। बता दें कि एमआईटूसी कंपनी के द्वारा 40 कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर सफाई कार्य के लिए 13 दिन की अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके लिए अलग से भुगतान करने का वादा कर्मचारियों से किया गया, लेकिन कांवड़ यात्रा के बाद ये भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिस कारण आक्रोशित कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रा का भुगतान और लम्बित वेतन की मांग करते हुए सोमवार को वाहन खड़े कर कामबंद हड़ताल कर दी थी। कर्मियों ने कंपनी के जिला कार्यालय का घेराव करते हुए परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह व अन्य अधिकारियों को बंधक बना लिया था।

इसे भी पढ़ें:  नहर में पानी नहीं आने पर किसानों ने घेरी पुलिस चौकी, भाकियू नेता को भी रोका

शाम तक कर्मचारियों से काम पर लौटने के लिए वार्ता की गई, लेकिन कर्मचारी बिना भुगतान काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए तो देर शाम कंपनी की ओर से 40 कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के अतिरिक्त कार्य के लिए भुगतान किया गया है। कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने कांवड़ यात्रा के लिए 12 घंटे की 13 ड्यूटी के आधार पर प्रत्येक कर्मचारी के खाते में करीब 17-17 हजार रुपये का भुगतान जारी कर दिया है। कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और कार्य शुरू करा दिया गया है। अक्टूबर माह का लम्बित वेतन भी दो दिन में कंपनी के द्वारा जारी करने का भरोसा कर्मियों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा भुगतान नहीं करने से परेशानी पैदा हो रही है। कंपनी पर 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाकर 46 लाख रुपये का भुगतान सितम्बर माह से काटने के कारण कंपनी ने पालिका ईओ को पत्र लिखकर इसका कारण पूछा है। अभी तक पालिका प्रशासन की ओर से कोई भी कारण नहीं बताया गया है। अक्टूबर माह का भुगतान भी पालिका की ओर से अभी नहीं किया गया है। 

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  एसडीएम सदर के खिलाफ कमिश्नरी घेरेंगे किसानः अजय त्यागीजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने तमंचे से

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-21 लाख रुपये के गुम मोबाइल फोन बरामदइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त रूप से

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका का टैक्स चुकाने को मंडी समिति ने 700 व्यापारियों को भेजा नोटिसपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डालाउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता से मधुबन रेस्टोरेंट खाली करायेगी पालिकादोपहर करीब 12 बजे पनियाली मार्ग

Read More »