कांवड़ का पैसा नहीं देने पर कंपनी में हड़ताल

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् से रोजाना करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्राप्त करने वाली दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. अपने ही कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी का खेल कर रही है, जिससे आक्रोशित कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से कामबंद हड़ताल कर दी। कर्मचारी वाहनों को लेकर वार्डों में कूड़ा कलेक्शन के लिए नहीं निकले और कंपनी के मुख्य कार्यालय में पहुंचकर कंपनी के अधिकारियों का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे कांवड़ में काम कराया गया, लेकिन आज तक भी उसका तय भुगतान उनको नहीं किया गया है। कंपनी अनुबंध के अनुसार वेतन भी समय से नहीं दे रही है। पैसा मिलने के बाद ही कर्मचारियों ने काम शुरू करने की बात कही है।

नगरपालिका परिषद् के साथ शहर के वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा डलावघर घरों से कूड़े का प्रतिदिन निस्तारण करने के लिए एमआईटूसी कंपनी द्वारा करार किया गया है। कंपनी शहर को तीन जोन में बांटकर कार्य कर रही है। इसके लिए करीब 350 कर्मचारी प्राइमरी और सेकेंड्री कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाये गये हैं। सोमवार को कंपनी के साथ काम कर रहे सैंकड़ों कर्मचारियों ने वाहन खड़े करते हुए कामबंद हड़ताल कर दी और भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में बनाये गये कंपनी के मुख्य कार्यालय जाकर परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह व अन्य अधिकारियों का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी के साथ काम कर रहे सफाई कर्मचारी मुकुल कुमार और उनके साथ प्रदर्शन में शामिल रहे कर्मचारी जितेन्द्र, अश्वनी, नरेश कुमार, आशीष, बलराम, चरण दास, देवेन्द्र, अंकुर राणा, शंकर विरेश और अमित कुमार आदि ने बताया कि कंपनी के द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुछ कर्मचारियों को लगाया था। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान दिये जाने का वादा किया गया था। कर्मचारियों ने 24 घंटे कांवड़ यात्रा में ड्यूटी की, लेकिन आज तक भी कंपनी द्वारा उसका भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया गया है। इसके अलावा कंपनी द्वारा पीएफ और ईएसआई का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही वेतन भी तय समयावधि में उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि कर्मचारी निरंतर समय से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक कांवड़ ड्यूटी का पैसा नहीं दिया जाता काम शुरू नहीं किया जायेगा। सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने कहा कि 40 कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा में अतिरिक्त कार्य पर लगाया गया था। इसके लिए कंपनी को कर्मचारियों के 24 घंटे कार्य करने की रिपोर्ट भेज दी गई, जोकि गलत है, एक कर्मचारी 24 घंटे काम नहीं कर सकता है। इस पर दोबारा कंपनी को रिपोर्ट भेजी गई है और 40 कर्मचारियों के लिए 12-12 घंटे की अतिरिक्त ड्यूटी के लिए भुगतान की मांग की है। जल्द ही उनको भुगतान उपलब्ध करा दिया जायेगा। कंपनी ने सितम्बर माह की सैलरी सभी कर्मचारियों को दे दी है। अक्टूबर का वेतन ही लम्बित है। 15 तारीख तक वो भी देने का आश्वासन दिया है, कर्मचारियों को काम पर वापस लाने के लिए मनाया जा रहा है। हड़ताल के कारण वार्डों में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया। डलाव घरों से कूड़ा उठवाया जा रहा है। कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वेतन या अन्य लम्बित देय का भुगतान करना कंपनी का आंतरिक मसला है, लेकिन कंपनी अनुबंध के अनुसार कर्मचारियों को मासिक वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की सात तारीख तक करेगी, यह व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यदि हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प होती है तो कंपनी को जिम्मेदार माना जायेगा और कार्यवाही की जायेगी। पालिका स्तर से कांवड़ में कंपनी के कर्मचारियों की कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई है, यदि कंपनी ने कार्य कराया है तो उनका निर्धारित भुगतान कराया जाना चाहिए। इस सम्बंध में वो विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तलब करेंगी। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी के घर लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

Also Read This

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »