हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोज

मुजफ्फरनगर। हिन्दुत्व के लिए संघर्ष कर हिंदू समाज को एकजुट करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जागरुक कर रहे क्रांतिसेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा का प्रभाव समाज में बढ़ रहा है। ललित मोहन की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक स्तर पर किये जा रहे उनके कार्यों के मोहपाश में बंधकर लगातार युवा वर्ग संगठन से जुड़ रहा है। रविवार को भी सोनू और मनोज के साथ दर्जनों युवाओं ने ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व को स्वीकार कर संगठन में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ललित मोहन ने कहा कि मुस्लिम जनसंख्या देश में अनेक समस्याओं का बड़ा कारण है, सरकार वक्फ बोर्ड को खत्म कर सनातन बोर्ड का गठन करते हुए समाज के लिए काम करे।

क्रांतिसेना द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को गांधीनगर निवासी सोनू पहीवाल के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन व मनोज कोरी के नेतृत्व में चार लोगों ने क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण की। प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने सोनू पालीवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही सोनू पालीवाल के नेतृत्व में 50 से अधिक नए लोगों को क्रांति सेना से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि 22 दिसंबर को जनपद के टाउन हाल मैदान मे मुसलमानों की विस्फोटक रूप से बढ़ रही आबादी, हिंदू नौजवानों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने और वक्फ बोर्ड को खत्म कर सनातन बोर्ड की स्थापना किए जाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर क्रांतिसेना द्वारा विराट जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें जनपद के हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर क्रांतिसेना की सदस्य लेने वाले सभी युवाओं को क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने पटका पहनाकर क्रांतिसेना की सदस्य्ता ग्रहण कराई

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल क्रांतिसेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गर्ग उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, प्रबु( प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंगतराम सोनकर, नगर महासचिव आदित्य कश्यप, ललित रहेला, बाबूराम नगर सचिव, प्रदीप जैन, राकेश धीमान, राजेश अरोड़ा, राकेश सोनकर, भुवन मिश्रा, हंस कुमार कश्यप आदि उपस्थित थे। क्रांतिसेना की सदस्यता लेने वालों में सुनील कुमार, अंकित सिंह, सनी, शक्ति सिंह, अभिषेक कुमार, योगेश कुमार, बलेश सिंह, अनिल कुमार, साकेत कश्यप, मनोज कोरी, दीपक कश्यप, अर्जुन कश्यप, )तिक प्रजापति और लोकेश रमेश आदि प्रमुख थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सात जुलाई को टोडा बिजलीघर का घेराव करेंगे किसानजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »