मीरापुर-उपचुनाव में मिथलेश का भात पक्का करने आ रहे सीएम योगी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा और रालोद नेताओं के द्वारा क्षेत्र में लगातार सभा और कार्यक्रम किये जा रहे हैं। रालोद अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल का भात और मजबूत करने के लिए जनसभा करने आ रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिनस्थ अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरान करते हुए व्यवस्था और तैयारी को परखने का काम किया है।

मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवम्बर को मतदान प्रस्तावित है और 23 नवम्बर को मतगणना होगी। इसी को लेकर अब अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। आसपा नेता चन्द्रशेखर और रालोद अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की रैलियां यहां हो चुकी हैं, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हुआ है। आठ नवम्बर को वो मोरना में जनसभा को सम्बोधित करने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू की तो गुरूवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह भी सुरक्षा, व्यवस्था और तैयारी को परखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पार्किंग से शौचालय तथा मंच तक की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने रैली स्थल व आसपास क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वों/सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए महोदय द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनांे की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हांे। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ भोपा डा. रवि शंकर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  BKU DHARNA-28 मार्च को मुख्यालय का घेराव करेंगे टिकैत के सिपाहीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  BKU DHARNA-28 मार्च को मुख्यालय का घेराव करेंगे टिकैत के सिपाहीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पलटी पब्लिक स्कूल की वैन, पांच छात्र

Read More »