खतौली हारने से घटा मोदी का रूतबा, वीडियो में सुनें, बिरयानी से चीन तक क्या-क्या बोले भाजपा के विक्रम सैनी

मुजफ्फरनगर। अपने बयानों के कारण अक्सर ही लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कई बार राजनीतिक बहस को जन्म देने वाले पदच्युत पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर से अपने एक बयान से विवाद खड़ा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि उन्होंने मोदी और योगी की जोड़ी की प्रशंसा भी कम नहीं की, लेकिन स्पष्ट कर दिया कि खतौली उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की पराजय के कारण ही देश में नरेन्द्र मोदी का प्रभाव कम हुआ और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कम सीट मिली। यदि खतौली सीट उस समय भाजपा ने जीत ली होती तो लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भी मोदी को प्रचंड बहुमत हासिल होता। विक्रम सैनी ने भाजपा को सीधे शब्दों में चेताया है कि यदि मीरापुर सहित यूपी की अन्य सीटों पर हो रहे उपुचनाव में पार्टी की पराजय होती है तो 2027 की चुनावी जंग में भाजपा कमजोर पड़ जायेगी।

जिले में मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल के समर्थन में आयोजित एक बैठक में पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में ओजस्वी विचार प्रकट किए और भावनाओं में बहते हुए ऐसे कई बयान दे दिए, जो क्षेत्र में चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत में मोदी और योगी का नेतृत्व मजबूत है और उनके रहते हुए देश की सुरक्षा व कानून व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ हुई है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने चीन और पाकिस्तान के संबंध में कुछ आक्रामक बयान दिए। उनका कहना था कि चीन और पीओके पीछे हट गए। हमारे पास इतनी सेना और हथियार हैं कि उन्हें पीट देंगे।

इसे भी पढ़ें:  धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद

उन्होंने चीन की जनसंख्या नीति पर तंज कसते हुए कहा कि चीन अब बूढ़ा हो रहा है और वहां नए बच्चे नहीं हो रहे, इसलिए वह सिर्फ धमकियों तक सीमित रह गया है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पाकिस्तान भारतीय सैनिकों पर अत्याचार करता था और उनके सिर काटकर ले जाता था। लेकिन अब, पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है, उन्होंने कहा कि अब तो भारत घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर रहा है। सैनी ने उपचुनाव के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि भाजपा खतौली का उपचुनाव जीत लेती, तो इसका प्रभाव मध्य प्रदेश चुनावों पर भी पड़ता और इससे नरेंद्र मोदी को 2024 के चुनाव में बहुमत मिलने की संभावना बढ़ जाती। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की दिशा भी इन चुनावों से तय हो सकती है। अगर हम उपचुनाव जीतते, तो एमपी में भी भाजपा की सीटें नहीं घटतीं। अगर 400 के करीब सीटें मिल जातीं, तो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और हिंसा जैसी घटनाएं नहीं होतीं।

विक्रम सैनी ने हाल ही में फ्रांस में हुए दंगों का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वहां की कानून व्यवस्था का जिम्मा योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाता, तो वे जल्द ही हालात काबू में कर लेते। उन्होंने कहा कि फ्रांस में कुछ मुसलमानों ने दंगे किए थे, योगी जी को वहां दे दो, थोड़ी देर में दंगाई काबू में आ जाएंगे। गोली चलेगी, लाठी बजेगी और शांति बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लातों के भूत होते हैं, जो बातों से नहीं मानते। सैनी ने यूपी की कानून व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले राज्य में किसान जंगल में तमंचा और कट्टा लेकर जाते थे, लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिलता। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की कानून व्यवस्था इतनी दुरुस्त हो चुकी है कि असामाजिक तत्वों का खौफ खत्म हो गया है। विक्रम सैनी ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में देश और राज्य की स्थिति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इस तरह, विक्रम सैनी के इस भाषण में देश की सुरक्षा, पड़ोसी देशों से संबंध, उपचुनाव की महत्ता, और योगी सरकार की कानून व्यवस्था की नीतियों के समर्थन में बयान दिए गए। उनके इन बयानों से जहां एक ओर भाजपा के प्रति समर्थन का माहौल बनाने की कोशिश की गई, वहीं इन आक्रामक टिप्पणियों से राजनीतिक और सामाजिक चर्चा भी तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में भैंस की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  संभल सीओ अनुज चौधरी का चंदौसी तबादला, बयान के कारण लगातार चर्चा में रहेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मथुरा की रिश्वतखोर जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने घर बैठकर बेच दिया अपना जमीरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में

Read More »