सलमान खान को फिर मिली धमकी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने उनसे दो करोड़ रुपये की भी मांग की है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मंगलवार को एक संदेश मिला, जिसमे कहा गया कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इससे पहले भी मुंबई पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन डेस्क को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाले ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा था कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। इसे हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा। सलमान खान और दिवंगत राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गैंग के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा वाले आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी। कुछ महीने पहले ही नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की साजिश का पर्दाफाश किया, जिसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने 17,300 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, देश के पहले हाइड्रोजन हब पोर्ट को हरी झंडी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में देवभूमि संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »