पीएम नरेंद्र मोदी काशी में: बेटियों के सिंदूर की रक्षा का वचन पूरा, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता और 2,200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों के सिंदूर की रक्षा का जो वचन उन्होंने दिया था, वह अब पूरा हो गया है। उन्होंने इस उपलब्धि को महादेव के आशीर्वाद से संभव बताया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को भगवान के चरणों में समर्पित किया। पीएम मोदी ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा कोई गलत कदम उठाया तो भारत की मिसाइलें आतंकियों को नेस्तनाबूद कर देंगी। उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा शक्ति इतनी मजबूत है कि दुश्मन चाहे कहीं भी छुप जाए, सुरक्षित नहीं रह सकता।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में एयरपोर्ट सिस्टम फेल: बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली में मैनुअल चेक-इन शुरू


पीएम मोदी ने आगे बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत में बने हथियारों—ड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम—की ताकत को दुनिया ने देखा है। पाकिस्तान डर के साए में जी रहा है, वहां तक ब्रह्मोस मिसाइल की आवाज भी पहुंच जाती है तो लोगों की नींद उड़ जाती है।


प्रधानमंत्रीपीएम नरेंद्र मोदी काशी में: बेटियों के सिंदूर की रक्षा का वचन पूरा, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता और 2,200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट्स का शुभारंभसमें भारतीयों की मेहनत लगी हो। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को अपनाने और ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि घर में जो भी नया सामान खरीदा जाए, वह स्वदेशी हो, और दुकानदारों से केवल भारतीय माल बेचने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  तबीयत कैसी है... आपको तो दादा कह सकता हूं न : मोदी


करीब 54 मिनट लंबे संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने काशी में 2,200 करोड़ रुपए की लागत वाले 52 प्रोजेक्ट प्रारंभ किए। इसी कार्यक्रम के तहत, देशभर के किसानों को सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपए जारी किए गए। बतौर प्रधानमंत्री, यह मोदी का 51वां दौरा था और उनके तीसरे कार्यकाल का तीसरा दौरा।

इसे भी पढ़ें:  प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज, विरोध में पुलिस पर फेंके पत्थर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *