एमवीए के बाद महायुति में भी घमासान

मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। महा विकास अघाड़ी के बाद अब महायुति में भी सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है। नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर से टिकट दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच तल्खी बढ़ गई है।भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को नवाब मलिक को आतंकी करार दिया। अजित पवार पर तीखा हमला बोलते हुए सोमैया ने कहा, ‘नवाब मलिक आतंकवादी है, उन्होंने देश को टुकड़ों में तोड़ने की कोशिश की। वह दाऊद के एजेंट हैं। उन्हें टिकट देकर अजित पवार की एनसीपी ने देश के साथ धोखा किया है। सुरेश कृष्णा पाटिल (बुलेट पाटिल) महायुति से एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कल से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया है।’

इसे भी पढ़ें:  केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर हादसा: सात लोगों की मौत

बता दें कि नवाब मलिक ने मंगलवार को इस सीट से नामांकन दाखिल किया था। इससे महायुति के सामने खासकर भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। क्योंकि महायुति की तरफ से शिवसेना के पाटिल को पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने मलिक की उम्मीदवारी के खिलाफ बयान दिया था, जिसके कुछ दिनों बाद मलिक ने नामांकन दाखिल कर दिया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। शेलार ने कहा था, ‘हम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े किसी भी व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार नहीं करेंगे। हम नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और हमारा रुख अलग होगा।’ अणुशक्ति नगर से दो बार विधायक रहे नवाब मलिक ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि एनसीपी ने महायुति की सहयोगी भाजपा के दबाव के चलते उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था। मलिक ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, ‘मैंने तय किया था कि अगर मुझे अपनी पार्टी से नामांकन पत्र नहीं मिला तो मैं निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। मैंने एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर अपराह्न दो बजकर 55 मिनट पर (नामांकन पत्र) दाखिल किया।’ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन मंगलवार था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मलिक की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा के रुख पर पुनर्विचार हुआ है या नहीं। भाजपा, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ गठबंधन में राज्य में सत्ता साझा करती है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें मलिक के एनसीपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने की ‘आधिकारिक सूचना’ की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे आधिकारिक सूचना मिलेगी तब मैं इस पर प्रतिक्रिया दूंगा।’ अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक मलिक ने यह सीट अपनी बेटी सना के लिए छोड़ दी। सना एनसीपी उम्मीदवार के रूप में राजनीति में कदम रख रही हैं। नवाब मलिक, महाविकास आघाडी सरकार में मंत्री थे लेकिन 2022 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दाऊद और उसके साथियों छोटा शकील व टाइगर मेमन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मलिक को इस साल जुलाई में चिकित्सक आधार पर जमानत दी गई थी। राकांपा में विभाजन के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार नीत गुट ने सहयोगी भाजपा की आपत्तियों के बावजूद मलिक को अपने पाले में ले लिया था।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा किया

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »