एकता का संदेश देने को मंत्री कपिल देव-संजीव बालियान ने लगाई दौड़

मुजफ्फरनगर। लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित भाजपाईयों ने मेरठ रोड पर दौड़ लगाई और एकता के महत्व को बताया।

रन फॉर यूनिटी का आयोजन राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और लोगों को एकजुटता के लिए एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित किया जाता है, जो भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और रियासतों को भारत में इकट्ठा करने में एक अहम शख्स थे। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर की मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) से नुमाईश कैंप तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ कर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई।

इसे भी पढ़ें:  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवबन्द पुलिस व आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्च


दौड़ के अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ राष्ट्र के एक दिशा में आगे बढ़ने और एक साझा लक्ष्य की ओर काम करने का प्रतीक है। यह एकता, विविधता और एक मजबूत, एकजुट भारत के दृष्टिकोण के महत्व पर भी जोर देता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी स्मरण करें, जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के उस उदार और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुर्नस्थापित करने के लिए यह रन फॉर यूनिटी का काम दिया है, जिसके माध्यम से हम उनके जीवन के विभिन्न पक्षों को समझें। इस दिन का मकसद सामुदायिक सेवा और स्वयंसेवा को बढ़ावा देना भी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रोहाना में बंद मकान और निर्माणाधीन भवन में चोरी


इसके बाद, मंत्री कपिल देव ने शारदेन स्कूल में पहुंचकर बच्चों से आधुनिक भारत के शिल्पकार सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जीवन, संघर्ष, समर्पट और योगदान पर चर्चा करते हुए उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रत्यन करुंगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, सभासद हनी पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित पटपटिया, मोहित मलिक, नवनीत कुच्छल, श्रीमोहन तायल, राधे वर्मा, अमित सुधा, अनुज पचिशिया, विवेक चौहान, अमित बॉबी, संजय मित्तल, आर्यन बाल्मीकि, रामकुमार वर्मा, निकुंज सिंघल, कंवर पाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  महावीर चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर, नारियल बेचने वाले युवक की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *