दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों ने विद्युत विभाग के पंच कस दिये हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी शनिवार को मंत्री कपिल देव और मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे और शहर के साथ ही पूरे जिले में दीपावली पर्व के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने प्लान को उनके साथ साझा किया। इस दौरान मंत्रियों ने विद्युत विभाग के दूसरे कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में बाढ़-मंत्री कपिल देव ने वीसी के माध्यम से की आपात बैठक

दीपावली पर्व को पंच उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लगातार पर्व होने को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश जारी किये हैं। इसके बाद से ही विद्युत विभाग सक्रिय है। शनिवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता टाउन हाल डीसी शर्मा और अन्य अधिकारियों ने गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का प्लान उनके साथ साझा करते हुए दीपावली पर्व पर निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को पूर्व में ही कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दियें।

वहीं अधिशासी अभियंता टाउनहाल श्री शर्मा और एसडीओ पचैंडा रोड ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अंकित विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यहां मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर चर्चा की और विभाग में चल रही विभिन्न योजनाएं जैसे स्मार्ट मीटरिंग, बकाया वसूली, बिजली चोरी की रोकथाम आदि कार्यों के साथ ही शहर से लेकर गांव देहात तक की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक यूनीपोल को लेकर दो हिंदू संगठनों में तगड़ी तकरार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *