बाल श्रम के प्रति जागरुक करने सड़क पर उतरीं श्रम विभाग की टीम

मुज़फ्फरनगर। बाल श्रम की सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए इसके विरोध में शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने अन्य विभागीय और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ मिलकर शहर में एक जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों और दुकानदारों को बाल श्रम न कराने के लिए प्रेरित करते हुए सख्त संदेश दिया गया कि बाल श्रम कराना आपराधिक कृत्य है, ऐसे में यदि किसी प्रतिष्ठान पर बाल श्रम का मामला पकड़ा गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

श्रम विभाग के द्वारा शनिवार को सहायक श्रमायुक्त के मार्गदर्शन में बाल श्रम विरोधी जन जागरण अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार चलाये गये इस अभियान में सहायक श्रम आयुक्त के साथ ही जिला प्रोबेशन विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति, थाना ए एच टी और एक्सेस टू जस्टिस, संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम शामिल रही। इन टीमों में शामिल अधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मुजफ्फरनगर शहर की प्रमुख स्थान रोडवेज बस स्टैंड, शिव चौक, भगत सिंह रोड, आर्य समाज रोड आदि जगहों पर टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वदेशी बूट हाउस भगत सिंह रोड, बाटला ब्रदर्स, धार्मिक पुस्तक, झांसी की रानी, छोले भटूरे, रेड्डी वाले आदि सेवायोजको को बाल श्रम न कराने के लिए हिदायत दी गई।

सहायक श्रमायुक्त की ओर से बताया गया कि बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 संशोधन 2016 के तहत सेवायोजकों पर जुर्माना एवं सजा का प्रावधान है। कोई भी व्यक्ति 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से बाल श्रम नहीं कराएगा यदि ऐसा कृतय करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर व शालू राणा ने कुछ बच्चों को चिन्हित कर उनको शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सेवायोजकों को हिदायत दी गई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रीना पवार एवं प्रोबेशन विभाग बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे बच्चे शिक्षा की तरफ आकर्षित रहें। अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन से राखी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा रानी, थाना ए एच टी से प्रभारी सर्वेश कुमार एवं टीम वी ग्रामीण समाज विकास केंद्र मुजफ्फरनगर से गौरव मालिक ने जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मी को नायक बनाने के लिए पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *