पुलिस चौकी के पास दुकानों पर आधी रात बजाया घन, सोती रही पुलिस

मुजफ्फरनगर। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के समीप ही स्थित मार्किट की दो दुकानों को निशाना बनाने से वो चूके नहीं है। इन बदमाशों ने आधी रात के बाद दुकानों की छत पर पहुंचकर घंटों तक घन बजाया और पक्का लिंटर धराशायी कर दिया। दुकानदार सवेरे अपनी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो अंदर का हाल देखकर उनके होश उड़ गये। मार्किट में चोरी का खूब शोर मचा और पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। दुकानदारों ने लाखों का माल चोरी होने का दावा किया तो पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि दुकान पर कब्जे को लेकर किरायेदार और मालिक के बीच के विवाद में ही छत को धराशायी कराया गया है। मामले में कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  क्रांतिगुरु चन्द्रमोहन के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर स्थित पुलिस चौकी और बिजलीघर के समीप ही स्थित मार्किट में आज सवेरे बाजार खुलते ही भारी हलचल मच गई। यहां दो दुकानों में चोरी का शोर मचा तो भीड़ एकत्र हो गई। दोनों दुकानों के छत के रास्ते घुसे चोरों ने आधी रात में ही लिंटर को घन बजाकर तोड़ दिया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी के पास ही दुकानों की छत पर बदमाशों के द्वारा छत तोड़ने के लिए आधी रात के सन्नाटे में घंटों तक घन बजाया गया होगा, इसके बावजूद भी पुलिस कर्मी सोते रहे और चोर दुकानों से लाखों का माल समेटकर फरार हो गये। मौके पर जमा लोग भी दोनों दुकानों के धराशायी लिंटर को टूटा देखकर हैरान रह गये। वहीं पुलिस का कहना है कि दुकानों में चोरी नहीं हुई है, ये किरायेदार और मालिक के बीच दुकानों पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में हुई घटना है।

इस मामले में शहर कोतवाली के थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि शहर के मौहल्ला गौशाला निवासी दिलशान शामली रोड पुलिस चौकी के समीप ही बनी मार्किट में शाहपुर निवासी )षभ की दुकान का किरायेदार है। दिलशान और )षभ के बीच दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। )षभ अपनी दुकान दिलशान से खाली कराना चाहता है, लेकिन दिलशान किरायेदारी अदा करते हुए दुकान से कब्जा नहीं छोड़ रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दिलशान की दुकानों से छत का लिंटर फाड़ने के बावजूद भी कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। किरायेदार के चोरी के आरोप बेबुनियाद है। यह मामला किरायेदारी और दुकान मालिक के बने विवाद का ही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अभी दुकानदार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। 

इसे भी पढ़ें:  उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में आया नया मेहमान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  लोकसभा मुजफ्फरनगर-पोस्टल वोट की लड़ाई में हर बार भारी पड़े संजीव बालियान, ऐसा रहा दो जीत का सफर….गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह

Read More »